[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी से प्रदेश की औद्योगिक प्रगति को मिलेगी नई गति: अविनाश गहलोत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी से प्रदेश की औद्योगिक प्रगति को मिलेगी नई गति: अविनाश गहलोत

एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी से प्रदेश की औद्योगिक प्रगति को मिलेगी नई गति: अविनाश गहलोत

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : बालोतरा के पचपदरा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी के लोकार्पण के अवसर पर शनिवार को चूरू कृषि उपज मंडी परिसर में जिला स्तरीय कार्यक्रम एवं रोजगार उत्सव आयोजित किया गया। कार्यक्रम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्य समारोह से जुड़ा रहा।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत ने कहा कि एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी राजस्थान की औद्योगिक और आर्थिक प्रगति का नया अध्याय है। इससे प्रदेश में निवेश बढ़ेगा, युवाओं को रोजगार मिलेगा और ऊर्जा क्षेत्र को नई मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार के प्रयासों से शेखावाटी की 32 वर्ष पुरानी यमुना जल परियोजना भी साकार होने जा रही है, जिससे चूरू, सीकर और झुंझुनूं के लाखों लोगों को पेयजल उपलब्ध होगा।

पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने रिफाइनरी को प्रदेश की विकास यात्रा की ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि डबल इंजन सरकार के विकास कार्यों को आने वाली पीढ़ियां याद रखेंगी। उन्होंने यमुना जल समझौते, जयपुर मेट्रो फेज-2 तथा रेलवे डबलिंग परियोजनाओं को प्रदेश के लिए बड़ी उपलब्धि बताया।

कार्यक्रम में चूरू विधायक हरलाल सहारण, पैरालिंपिक कमेटी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष देवेंद्र झाझड़िया, पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवां, पूर्व विधायक अभिनेष महर्षि सहित अन्य वक्ताओं ने भी सरकार की विकास योजनाओं और रोजगार सृजन के प्रयासों पर प्रकाश डाला। इस दौरान नवनियुक्त कार्मिकों को नियुक्ति पत्र एवं वेलकम किट भी वितरित किए गए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अवसर पर प्रदेश में एक लाख करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया, जिनमें एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी, चूरू-सादुलपुर एवं चूरू-रतनगढ़ रेलवे डबलिंग, जयपुर मेट्रो फेज-2 सहित कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं शामिल हैं।

Related Articles