[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, युवाओं को उनके आदर्श अपनाने का संदेश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, युवाओं को उनके आदर्श अपनाने का संदेश

स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, युवाओं को उनके आदर्श अपनाने का संदेश

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : अलायंस क्लब की ओर से शनिवार को एसएन बी.एड. कॉलेज परिसर में स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। अतिथियों ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए।

कार्यक्रम में पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. दयाशंकर जांगिड़ ने कहा कि क्लब द्वारा स्थापित यह प्रतिमा सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल है। उन्होंने बताया कि खेतड़ी नरेश अजीत सिंह का स्वामी विवेकानंद के जीवन में महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनके सहयोग से ही स्वामीजी विश्व धर्म सम्मेलन में शिकागो पहुंचे और भारतीय सनातन संस्कृति का विश्वभर में गौरव बढ़ाया। उन्होंने युवाओं से स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

प्रशासनिक अधिकारी डॉ. अरविंद भालोठिया ने कहा कि स्वामी विवेकानंद युवाओं के प्रेरणास्रोत थे और उन्होंने भारतीय संस्कृति व सनातन धर्म का विश्वभर में प्रचार किया। पूर्व प्रांतपाल मुरली मनोहर चोबदार ने उनके चरित्र और विचारों को अनुकरणीय बताया। एसएन स्कूल के प्राचार्य रणजीत सिंह ने स्वामीजी के आदर्शों पर चलने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में बी.एड. कॉलेज की प्राचार्या डॉ. संतोष पिलानिया ने आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर दिनेश चंदेल, के.के. डीडवानिया, वृक्षमित्र श्रवण कुमार जाखड़ सहित कॉलेज स्टाफ और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker