इस्लामपुर में 7 व माखर में 8 जुलाई को आयोजित होगा ग्रामीण सेवा शिविर
इस्लामपुर में 7 व माखर में 8 जुलाई को आयोजित होगा ग्रामीण सेवा शिविर
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल
इस्लामपुर : राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर इस्लामपुर पंचायत में मंगलवार को और माखर पंचायत में बुधवार को आयोजित किया जाएगा। इस्लामपुर ग्राम पंचायत विकास अधिकारी मकसूद खान ने बताया कि शिविर सेठ रामप्रताप सौंथलिया राजकीय उमावि में सुबह 9:30 से शाम 6:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा। माखर पंचायत में ग्रामीण सेवा शिविर बुधवार को सेठ जोहरीमल जुगल किशोर राजकीय उमावि माखर में आयोजित होगा। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहेंगे जो मौके पर ही ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करेंगे। शिविर में राजस्व, आधार कार्ड, पशुबीमा, जमीन के पट्टे, विवाह प्रमाण व राजस्व रिकॉर्ड में नाम दुरुस्ती संबंधी विभिन्न कार्य किए जाएंगे ओर सरकारी योजनाओं से आमजन को लाभान्वित किया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2246745

