[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मुख्यमंत्री मंगल पशु बीमा योजना बनी पशुपालकों का आर्थिक संबल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

मुख्यमंत्री मंगल पशु बीमा योजना बनी पशुपालकों का आर्थिक संबल

भेड़ की मृत्यु पर मिला 4 हजार रुपए का बीमा दावा, संकट की घड़ी में मिला सहारा

सीकर : राज्य सरकार की जनकल्याणकारी मुख्यमंत्री मंगल पशु बीमा योजना पशुपालकों के लिए आर्थिक सुरक्षा कवच बनकर सामने आ रही है। योजना के माध्यम से पशुधन की आकस्मिक मृत्यु होने पर मिलने वाली बीमा राशि से पशुपालकों को कठिन समय में वित्तीय सहायता मिल रही है तथा वे बिना आर्थिक बोझ के अपने पशुपालन व्यवसाय को आगे बढ़ा पा रहे हैं।

जिले की ग्राम रैवासा, तहसील पलसाना निवासी कमला देवी पत्नी गोपाल गुर्जर इसका सजीव उदाहरण हैं। कमला देवी ने वर्ष 2024-25 में मुख्यमंत्री मंगल पशु बीमा योजना के अंतर्गत अपनी 10 भेड़ों का बीमा कराया था। योजना के तहत उनकी भेड़ों पर कुल 40 हजार रुपए का बीमा सुरक्षा कवरेज उपलब्ध हुआ। अगस्त 2025 में दुर्भाग्यवश उनकी एक भेड़ की मृत्यु हो गई। इसके बाद उन्होंने संबंधित पशु चिकित्सक के मार्गदर्शन में सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करते हुए बीमा दावा प्रस्तुत किया।

बीमा कंपनी द्वारा दावा स्वीकृत होने पर कमला देवी को 4 हजार रुपए की बीमा राशि प्रदान की गई। उनका कहना है कि यह सहायता संकट की घड़ी में उनके लिए बड़ा सहारा साबित हुई। प्राप्त राशि से उन्हें आर्थिक राहत मिली और पशुपालन का कार्य सुचारु रूप से जारी रखने में मदद मिली।

कमला देवी ने मुख्यमंत्री मंगल पशु बीमा योजना के लिए राजस्थान सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना पशुपालकों के हित में अत्यंत उपयोगी है। उन्होंने अन्य पशुपालकों से भी इस योजना का लाभ उठाने की अपील की ताकि किसी भी अप्रत्याशित स्थिति में उन्हें आर्थिक सुरक्षा प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की यह पहल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के साथ-साथ पशुपालकों के जीवन में सुरक्षा और विश्वास का संचार कर रही है।

Related Articles