[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बोलेरो की टक्कर से तीन लोग घायल:बाइक सवार और पैदल यात्री आया चपेट में, मौके से फरार वाहन ड्राइवर की तलाश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बोलेरो की टक्कर से तीन लोग घायल:बाइक सवार और पैदल यात्री आया चपेट में, मौके से फरार वाहन ड्राइवर की तलाश

बोलेरो की टक्कर से तीन लोग घायल:बाइक सवार और पैदल यात्री आया चपेट में, मौके से फरार वाहन ड्राइवर की तलाश

चूरू : चूरू के सदर थाना क्षेत्र में रामसरा रोड पर शुक्रवार देर रात एक बोलेरो गाड़ी की टक्कर से तीन लोग घायल हो गए। घायलों को मौके पर मौजूद लोगों की मदद से एंबुलेंस द्वारा डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

अस्पताल चौकी पुलिस को घटना की सूचना मिलने पर वे भी वार्ड में पहुंचे और घायलों से हादसे के संबंध में जानकारी जुटाई। घायलों के परिजनों ने पुलिस को बताया कि वार्ड 38 निवासी ओमप्रकाश सैनी (35) की रामसरा रोड पर अपनी होटल है।

ओमप्रकाश अपनी होटल पर काम करने वाले सुजानगढ़ निवासी मुकेश शर्मा (40) के साथ बाइक पर किसी काम से दूसरी होटल जा रहे थे। तभी रामसरा रोड पर पीछे से आ रही एक बोलेरो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक का संतुलन बिगड़ गया।

अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे पैदल चल रहे कुंभाराम मेघवाल (36) से जा टकराई। इस हादसे में ओमप्रकाश सैनी, मुकेश शर्मा और कुंभाराम मेघवाल घायल हो गए। फिलहाल तीनों घायल डीबी अस्पताल में भर्ती हैं और उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने बाइक को टक्कर मारने वाली बोलेरो गाड़ी की तलाश शुरू कर दी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker