श्यामगढ़ शिविर में सालों पुराना जोत विभाजन निपटा:खातेदारों को मौके पर मिली राहत, राजस्व विवाद समाप्त
श्यामगढ़ शिविर में सालों पुराना जोत विभाजन निपटा:खातेदारों को मौके पर मिली राहत, राजस्व विवाद समाप्त
पिपराली : पिपराली पंचायत समिति की ग्राम पंचायत श्यामगढ़ में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में सालों से लंबित राजस्व प्रकरण का मौके पर ही निपटारा किया गया। इससे संबंधित खातेदारों को बड़ी राहत मिली।
यह प्रकरण ग्राम टोडीमाधोपुरा स्थित खसरा संख्या 399, रकबा 2.68 की संयुक्त खातेदारी भूमि के जोत विभाजन से संबंधित था। यह विभाजन लंबे समय से लंबित था, जिसके कारण खातेदार अपनी पारिवारिक आवश्यकताओं के अनुसार भूमि का उपयोग या विक्रय नहीं कर पा रहे थे। संयुक्त खातेदारी के कारण उनमें आपसी विवाद भी बना हुआ था।
शिविर में कैंप प्रभारी और उपखंड अधिकारी सुशील सैनी, तहसीलदार और नायब तहसीलदार की उपस्थिति में इस प्रकरण की सुनवाई की गई। अधिकारियों ने खातेदारों को एकल खातेदारी के लाभों के बारे में विस्तृत जानकारी दी, जिसके बाद सभी खातेदार आपसी सहमति से जोत विभाजन के लिए सहमत हो गए।
इसके बाद राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर निरीक्षण किया और विभाजन प्रस्ताव तैयार किया। आवश्यक राजस्व प्रक्रियाएं पूरी करते हुए तत्काल जोत विभाजन का निपटार कर दिया गया। प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई से सालों से लंबित समस्या का समाधान हो गया।
खातेदारों ने शिविर में मिली इस त्वरित राहत के लिए राज्य सरकार और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण सेवा शिविरों के माध्यम से लोगों को सरकारी सेवाओं का लाभ समय पर और सरलता से मिल रहा है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2239289

