[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पुजारी ने मंदिर में फंदा लगाया:सुसाइड नोट मिला, परिजनों का पोस्टमार्टम से इनकार, धरने पर बैठे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरानौलीसीकर

पुजारी ने मंदिर में फंदा लगाया:सुसाइड नोट मिला, परिजनों का पोस्टमार्टम से इनकार, धरने पर बैठे

पुजारी ने मंदिर में फंदा लगाया:सुसाइड नोट मिला, परिजनों का पोस्टमार्टम से इनकार, धरने पर बैठे

रानोली : सीकर जिले के रानोली थाना क्षेत्र के शिश्युं गांव स्थित प्राचीन लक्ष्मीनाथ मंदिर के पुजारी ने शुक्रवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर रानोली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल टीम की सहायता से घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान शिश्युं निवासी 42 साल के रामअवतार बेटा महावीर प्रसाद के रूप में हुई है, जो लक्ष्मीनाथ मंदिर में पुजारी थे। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया कि देर रात मंदिर परिसर में छत के पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या की। बताया जा रहा है कि फंदा लगाने के लिए उन्होंने गैस सिलेंडर का इस्तेमाल किया।

सुबह करीब 4 बजे के बीच उनकी पत्नी शीतल देवी मंदिर के पट खोलने पहुंचीं तो रामअवतार फंदे से लटके मिले। उन्होंने अपने दोनों पुत्रों आर्यन और आदर्श की मदद से शव को नीचे उतारा और तत्काल रानोली थाना पुलिस को सूचना दी।

पुलिस को सुसाइड नोट मिला

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित किया और एफएसएल टीम को बुलाया। टीम ने मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसे जब्त कर जांच शुरू कर दी गई है। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पलसाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखवाया गया।

पुलिस ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड द्वारा कराया जाएगा। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस सुसाइड नोट सहित सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है। मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि घटना के संबंध में और जानकारी मिल सके।

परिजनों का पोस्टमार्टम से इनकार

पुजारी और गांव के लोगों ने मृतक पुजारी रामअवतार का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है। पुजारियों का कहना है कि मंदिर के आभूषण और जिन लोगों के सुसाइड नोट पर नाम है उनको गिरफ्तार किया जाना चाहिए इसके पश्चात ही हम पोस्टमार्टम करवाएंगे। पुजारी और गांव के लोग मंदिर के बाहर धरने पर बैठे हुए हैं। और जो मंदिर के आभूषण है वह मंदिर को सौपा जाए।

इस मामले में रानोली थाना अधिकारी रामलाल का कहना है कि हम अनुसंधान कर रहे हैं। जिन लोगों के सुसाइड नोट पर नाम है उनमें से कुछ लोगों को डिटेन कर लिया है और कुछ से बात हुई है तो वह आ रहे है

Related Articles