चिड़ावा में पेयजल संकट का स्थायी समाधान:नए ट्यूबवेल का हुआ शुभारंभ, 150 घरों को मिलेगी राहत
चिड़ावा में पेयजल संकट का स्थायी समाधान:नए ट्यूबवेल का हुआ शुभारंभ, 150 घरों को मिलेगी राहत
चिड़ावा : चिड़ावा के वार्ड नंबर 27/13 में लंबे समय से चली आ रही पेयजल की समस्या का स्थायी समाधान हो गया है। बीजेपी नेता राजेश दहिया ने एक नए ट्यूबवेल का शुभारंभ किया। इस पहले से वार्ड के लगभग 150 से अधिक घरों को अब नियमित पेयजल आपूर्ति मिल सकेगी।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में नगर मंडल अध्यक्ष नरेंद्र गिरधर, पूर्व मंडल अध्यक्ष बाबूलाल वर्मा, मंडल उपाध्यक्ष पवन शर्मा नवहाल, डॉ. बीएल वर्मा, सुरेश जालिंद्रा, पीयूष बाछुका, मनोज शर्मा, महेंद्र सिंह, सुभाष धाबाई, जितेंद्र गाड़ोदिया, अनिल शर्मा, मनोज बुडानिया और अमित चोटिया सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
लंबे समय से थी पानी की समस्या
कार्यक्रम में महिलाओं की विशेष उपस्थिति रही, जिन्होंने पानी की सुविधा मिलने पर खुशी जाहिर की। स्थानीय निवासियों ने बताया कि वे लंबे समय से पानी की समस्या से जूझ रहे थे, जिससे उन्हें दैनिक कार्यों में परेशानी होती थी। राजेश दहिया की पहल से अब उन्हें इस समस्या से पूरी तरह मुक्ति मिल गई है। उपस्थित अतिथियों ने इस उपलब्धि को सामुदायिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2239272

