रतनगढ़ में जर्जर केबल बदलने की मांग:वार्ड 28 के लोगों का फूटा आक्रोश, अधिशाषी अभियंता से लगाई गुहार
रतनगढ़ में जर्जर केबल बदलने की मांग:वार्ड 28 के लोगों का फूटा आक्रोश, अधिशाषी अभियंता से लगाई गुहार
रतनगढ़ : चूरू जिले के रतनगढ़ स्थित वार्ड 28 में जर्जर बिजली केबल बदलने की मांग को लेकर निवर्तमान पार्षद नंदकिशोर भार्गव के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग के अधिशाषी अभियंता को ज्ञापन सौंपा। इससे पहले भी विभाग को इस संबंध में अवगत कराया जा चुका था।
ज्ञापन में बताया गया कि वार्ड 28 में लगभग 750 मीटर बिजली की केबल पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। इस कारण क्षेत्र में बार-बार बिजली ट्रिपिंग होती है, जिससे वार्डवासियों के घरों में लगे महंगे इलेक्ट्रॉनिक और घरेलू उपकरणों के जलने का खतरा बना हुआ है।
3 दिन में काम शुरू होने का मिला आश्वासन
मामले की गंभीरता को देखते हुए बिजली विभाग के अधिकारियों की टीम ने प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि केबल बदलने के लिए आवश्यक सामग्री और ठेकेदार की व्यवस्था कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि आगामी दो से तीन दिनों में केबल बदलने का काम शुरू हो जाएगा। अधिकारियों ने यह भी कहा कि जर्जर केबलों को बदलने का कार्य प्राथमिकता पर किया जाएगा ताकि वार्डवासियों को जल्द राहत मिल सके।
इसके अलावा, क्षेत्र में ट्रांसफार्मर की समस्या को लेकर भी अधिकारियों ने मुआयना किया और आवश्यकतानुसार नया ट्रांसफार्मर लगाने या व्यवस्था सुधारने का भरोसा दिया। इस मौके पर मुकुल, अमित, भागीरथ, सीताराम, सम्पत, महेंद्र, संजय, महेश, मांगीलाल, राजकुमार, छोटूराम और धर्मेंद्र सहित कई वार्डवासी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2240621


