[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

22 दिन बाद भी लापता बालक का सुराग नहीं, 6 जुलाई को आंदोलन की चेतावनी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

22 दिन बाद भी लापता बालक का सुराग नहीं, 6 जुलाई को आंदोलन की चेतावनी

22 दिन बाद भी लापता बालक का सुराग नहीं, 6 जुलाई को आंदोलन की चेतावनी

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : जेपी महरानियां

चंवरा : निमोद स्थित हिंगलाज माता मंदिर से 22 दिन पहले लापता हुए उदयपुरवाटी क्षेत्र के ग्राम ककराना निवासी बालक भावेश का अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है। पुलिस की ओर से लगातार सर्च अभियान चलाए जाने के बावजूद सफलता नहीं मिलने से परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

शुक्रवार को ककराना स्थित लक्ष्मण महाराज मंदिर में सैकड़ों महिला-पुरुष एकत्रित हुए और भावेश की सकुशल घर वापसी के लिए विशेष प्रार्थना की। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन ने पहले सात दिन में प्रगति का भरोसा दिया था, लेकिन समय बीतने के बाद भी कोई ठोस सफलता नहीं मिली।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही भावेश का पता नहीं लगाया गया तो 6 जुलाई को नीमकाथाना में विशाल धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। उनका कहना है कि बालक के मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी उपलब्ध संसाधनों के साथ तलाश अभियान तेज करने की मांग की।

इस दौरान मीन सेना प्रदेश अध्यक्ष सुरेश मीणा किशोरपुरा, सरपंच प्रतिनिधि प्रभाती लाल सैनी, दुर्गा सिंह शेखावत, कुलदीप स्वामी, सागरमल खटाना, सुमेर कोली, महेंद्र सिंह शेखावत, महावीर सिंह शेखावत, पवन टेलर, पूरणमल गोरा, सुबोध कुमार सैनी, नाथू सिंह शेखावत, दिनेश योगी, शीशराम खटाणा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker