[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

किसान महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 9 अगस्त को देशभर में साम्राज्यवाद विरोधी सभाओं का फैसला


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

किसान महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 9 अगस्त को देशभर में साम्राज्यवाद विरोधी सभाओं का फैसला

किसान महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 9 अगस्त को देशभर में साम्राज्यवाद विरोधी सभाओं का फैसला

झुंझुनूं : अखिल भारतीय किसान महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक शुक्रवार को सामुदायिक विकास भवन में संपन्न हुई। बैठक में 9 अगस्त को भारत छोड़ो आंदोलन दिवस के अवसर पर देशभर में साम्राज्यवाद विरोधी संकल्प सभाएं आयोजित करने का निर्णय लिया गया। नेताओं ने अमेरिकी कृषि उत्पादों के संभावित शुल्क मुक्त प्रवेश से भारतीय किसानों के हितों पर असर पड़ने की आशंका जताई। साथ ही नीट पेपर लीक मामले को लेकर जंतर-मंतर पर चल रहे युवाओं के आंदोलन का समर्थन किया गया।

राजस्थान किसान महासभा ने शेखावाटी क्षेत्र के लिए यमुना नहर परियोजना को लेकर राजस्थान और हरियाणा सरकार के बीच हुए एमओयू को सार्वजनिक करने की मांग भी उठाई।

बैठक के दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ किसान नेता कामरेड प्रेमसिंह गहलावत को हृदयाघात आने से उनका निधन हो गया। घटना के बाद बैठक में शोक की लहर दौड़ गई। सभी पदाधिकारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके अधूरे सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया। श्रद्धांजलि सभा के दौरान राष्ट्रीय महासचिव एवं काराकाट सांसद कामरेड राजाराम सिंह भावुक हो गए। बाद में गहलावत के पार्थिव शरीर को नई दिल्ली स्थित किसान महासभा के राष्ट्रीय कार्यालय के लिए रवाना किया गया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker