वोल्टेज की समस्या का समाधान करने की मांग को लेकर सहायक अभियंता को सौंपा ज्ञापन
वोल्टेज की समस्या का समाधान करने की मांग को लेकर सहायक अभियंता को सौंपा ज्ञापन
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : निकटवर्ती गांव ढाणी लालसिंह पुरा के ग्रामीणों ने वोल्टेज कम आने की समस्या का समाधान करने की मांग को लेकर शुक्रवार को जोधपुर विद्युत वितरण निगम के सहायक अभियंता को ज्ञापन सौंपा ज्ञापन में बताया कि डीपी पर लोड से अधिक कनेक्शन होने के कारण घरों में 25 वोल्टेज आ रहा है।
जिसे सभी घरों में वोल्टेज की समस्या का सामना करना पड़ रहा है वर्तमान में 140 से 150 वोल्टेज मिल रहे हैं जिसके कारण अनेक घरों के कूलर फ्रिज पंखे लाइट आदि नहीं चल रहे हैं और कई घरों के अंदर कूलर फ्रिज पंखे लाइट आदि उपकरण वोल्टेज नहीं मिलने के कारण जल गए हैं। वोल्टेज नहीं मिलने के कारण इस भीषण गर्मी में आमजन को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
इस अवसर पर ज्ञापन देने वालों में सांवरमल दईया, आनंद सैनी, श्यामलाल दईया, अर्जुन, रामेश्वर लाल, गौरीशंकर, मनीष, राजकुमार, मनोज, पंकज, संजू, सुनीता, सीताराम, महावीर, विमल, संजय सहित अनेक ग्रामीणजन उपस्थित थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2240083


