राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार समाज कल्याण विभाग द्वारा अनुदानित स्वयं सिद्धा आश्रम का किया निरीक्षण
राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार समाज कल्याण विभाग द्वारा अनुदानित स्वयं सिद्धा आश्रम का किया निरीक्षण
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर राज. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीष) सोनिका पुरोहित के निर्देशानुसार आज 03 जुलाई.2026 को सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कृष्णा राकेश कांवत द्वारा समाज कल्याण विभाग द्वारा अनुदानित ‘‘स्वयंसिद्धा आश्रम‘‘ चूरू का निरीक्षण किया गया। सचिव कुष्णा राकेश कांवत ने बताया की निरीक्षण के दौरान 46 बेसहारा एवं जरूरतमंद वृद्ध महिलाए निवास कर रही है इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य आश्रम में निवारत महिलाओं के रहन-सहन, स्वास्थ्य और उन्हें मिल रही विधिक एवं मूलभूत सुविधाओं का जायजा लेना है।
आश्रम में रह रही वृद्ध महिलाओं एवं मानसिक रूप से विकृत महिलाओं से संवाद किया गया। संवाद के दौरान आवासित महिलाओं ने संतोष व्यक्त करते हुए बताया कि संस्था द्वारा उन्हें निर्धारित मेंन्यू के अनुसार नियमित रूप से पौष्टिक भोजन उपलब्ध करवाया जा रहा है। सचिव ने आश्रम के संचालक को चिकित्सा सुविधा, भोजन, प्राथमिक उपचार, साफ-सफाई व सुरक्षा व्यवस्थान को ओर सुदृढ करने हेतु निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त दो महिलाओं को चर्म रोग होने पर संस्था संचालक को तुरंत डॉक्टर से परामर्श कर इलाज शुरू करवाने के निर्देश प्रदान किये। निरीक्षण के दौरान हेड पीएलवी राजेश चौधरी उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2240083


