[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पीछे बैठने वालों के लिए भी हेलमेट अनिवार्य, सरदारशहर में यातायात पुलिस का विशेष अभियान शुरू


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

पीछे बैठने वालों के लिए भी हेलमेट अनिवार्य, सरदारशहर में यातायात पुलिस का विशेष अभियान शुरू

पीछे बैठने वालों के लिए भी हेलमेट अनिवार्य, सरदारशहर में यातायात पुलिस का विशेष अभियान शुरू

सरदारशहर : सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार 2 जुलाई से 16 जुलाई तक विशेष हेलमेट जागरूकता एवं प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सरदारशहर यातायात पुलिस द्वारा व्यापक स्तर पर जागरूकता और कार्रवाई अभियान शुरू किया गया है।

यातायात प्रभारी हेड कांस्टेबल गणपतराम एवं कांस्टेबल नरेंद्र दहिया ने बताया कि अब दोपहिया वाहन चालक के साथ पीछे बैठने वाले व्यक्ति के लिए भी हेलमेट पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार चालानी कार्रवाई की जाएगी।

अभियान के प्रथम चरण में शहरभर में ऑटो रिक्शा पर लाउडस्पीकर लगाकर यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसके साथ ही बिना हेलमेट वाहन चलाने, तेज गति से वाहन दौड़ाने, शराब पीकर वाहन चलाने तथा नो-पार्किंग क्षेत्रों में वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यातायात पुलिस ने बताया कि प्रवर्तन के साथ-साथ जागरूकता पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है। स्कूलों और कॉलेजों में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों एवं आमजन को सुरक्षित यातायात के नियमों की जानकारी दी जाएगी।

पुलिस अधिकारियों ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा सभी की जिम्मेदारी है। हेलमेट केवल चालान से बचने का साधन नहीं, बल्कि जीवन रक्षा का महत्वपूर्ण सुरक्षा कवच है। इसलिए दोपहिया वाहन पर चालक और पीछे बैठने वाला दोनों हेलमेट अवश्य पहनें तथा यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करें।

Related Articles