[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गाड़ोदिया की ढाणी के हर्षित ने रचा इतिहास, 25 मीटर निशानेबाजी में जीता स्वर्ण पदक


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

गाड़ोदिया की ढाणी के हर्षित ने रचा इतिहास, 25 मीटर निशानेबाजी में जीता स्वर्ण पदक

गाड़ोदिया की ढाणी के हर्षित ने रचा इतिहास, 25 मीटर निशानेबाजी में जीता स्वर्ण पदक

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : शैलेंद्र पारीक

नवलगढ़ : गाड़ोदिया की ढाणी के होनहार खिलाड़ी हर्षित गाड़ोदिया ने 24वीं राजस्थान राज्यस्तरीय निशानेबाजी प्रतियोगिता के 25 मीटर यूथ मेन व्यक्तिगत वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर नवलगढ़ और झुंझुनूं जिले का नाम गौरवान्वित किया है। बताया जा रहा है कि इस वर्ग में झुंझुनूं जिले के लिए यह पहला स्वर्ण पदक है।

हर्षित, वीरेंद्र कुमार गाड़ोदिया के सुपुत्र हैं। उन्होंने सीकर स्थित परफेक्ट शूटिंग अकादमी में कोच वीरेंद्र कुमार गाड़ोदिया एवं महेन्द्र सिंह कड़वाल के मार्गदर्शन में निशानेबाजी का प्रशिक्षण प्राप्त किया।

हाल ही में जयपुर के जगतपुरा स्थित ओएसिस शूटिंग रेंज में आयोजित 24वीं राजस्थान राज्यस्तरीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए हर्षित ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी की लहर है।

हर्षित की सफलता पर क्षेत्रवासियों, विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं जनप्रतिनिधियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Related Articles