[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

यमुना जल सौगात पर खेतड़ी विधायक धर्मपाल गुर्जर का भव्य स्वागत, जगह-जगह पुष्प वर्षा से हुआ अभिनंदन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़बबाईराजस्थानराज्य

यमुना जल सौगात पर खेतड़ी विधायक धर्मपाल गुर्जर का भव्य स्वागत, जगह-जगह पुष्प वर्षा से हुआ अभिनंदन

यमुना जल सौगात पर खेतड़ी विधायक धर्मपाल गुर्जर का भव्य स्वागत, जगह-जगह पुष्प वर्षा से हुआ अभिनंदन

बबाई : झुंझुनूं जिले को यमुना जल परियोजना की सौगात मिलने के बाद खेतड़ी विधायक इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर का जयपुर से खेतड़ी लौटते समय जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा, साफा एवं मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया।

सबसे पहले सेफरागुवार में दिग्पाल सिंह शेखावत के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक का स्वागत किया। इसके बाद बबाई चेक पोस्ट पर तहसील के पांचों मंडल अध्यक्षों, ओबीसी जिला मंत्री अजय भार्गव, पंचायत प्रतिनिधियों और हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। विधायक के पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए साफा, फूलमालाएं और गुलदस्ते भेंट किए। इसके बाद करीब 200 वाहनों का काफिला बबाई की ओर रवाना हुआ।

बबाई में सरदारपुरा तिबारा, बाईपास, सैनी मार्केट और बस स्टैंड सहित विभिन्न स्थानों पर चार जेसीबी मशीनों से पुष्प वर्षा कर विधायक का स्वागत किया गया। बैंड-बाजों की धुनों के बीच भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश सोनी, ओबीसी जिला मंत्री अजय भार्गव, पहलवान रघुवीर सिंह खटाणा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने अभिनंदन किया।

अग्रसेन भवन के सामने पूर्व विधायक हजारीलाल गुर्जर, बबाई प्रशासक मैना देवी, विभिन्न पंचायतों के जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने विधायक का स्वागत किया। इस दौरान डॉ. रामकुमार सिराधना, रीतेश अग्रवाल, सतपाल खटाणा, सचिन पंवार, मनोज कुमार सेन, सुशील मावंडिया, विक्की मावंडिया, रौनक गुप्ता, डॉ. प्रदीप सुरोलिया, सुरेश अग्रवाल, सत्यनारायण गुर्जर, दीपक गुप्ता, मनीष स्वामी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

मुस्लिम मोहल्ले में युवा नेता मिठ्ठू सिराधना, इमरान तंवर, सलाउद्दीन निनाणपुरिया, लुकमान, भूरा भाई एवं अन्य युवाओं ने भी विधायक का स्वागत कर यमुना जल परियोजना की सौगात पर खुशी व्यक्त की।

राजकीय चिकित्सालय के सामने सहायक अभियंता सुभाष मीणा के नेतृत्व में विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने साफा पहनाकर एवं पुष्पवर्षा कर विधायक का अभिनंदन किया। इसके बाद गणेश सेन, लोकेन्द्र टेलर, ज्ञानचंद छींपा, बलवंत बोहरा, पवन तिवाड़ी, विपुल मावंडिया, जुगलकिशोर धाबाई, महिपाल सिंह निर्वाण, संग्राम सिंह शेखावत, मुकेश मावंडिया सहित हजारों लोगों ने विधायक का स्वागत कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर क्षेत्रभर में उत्साह का माहौल देखने को मिला और लोगों ने यमुना जल परियोजना को शेखावाटी के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

Related Articles