[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अखिल भारतीय किसान सभा का अनिश्चितकालीन धरना 10वें दिन भी जारी, निराधनु गांव के किसान बैठे धरने पर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़मलसीसरराजस्थानराज्य

अखिल भारतीय किसान सभा का अनिश्चितकालीन धरना 10वें दिन भी जारी, निराधनु गांव के किसान बैठे धरने पर

अखिल भारतीय किसान सभा का अनिश्चितकालीन धरना 10वें दिन भी जारी, निराधनु गांव के किसान बैठे धरने पर

निराधनु : अखिल भारतीय किसान सभा के बैनर तले किसानों का अनिश्चितकालीन धरना बुधवार को लगातार 10वें दिन भी तहसील कार्यालय के सामने जारी रहा। धरने में आज निराधनु गांव के किसान बड़ी संख्या में शामिल हुए और अपनी लंबित मांगों के समाधान तक आंदोलन जारी रखने का संकल्प दोहराया।

अखिल भारतीय किसान सभा के तहसील महासचिव अरविंद गढ़वाल ने बताया कि किसानों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर चल रहा धरना तब तक जारी रहेगा, जब तक प्रशासन उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लेता।

धरने की अध्यक्षता शिशुपाल सिंह सिलाएच ने की। उन्होंने कहा कि किसान लंबे समय से अपनी जायज मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। किसानों ने स्पष्ट किया कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

धरने में करणी सिंह रेपसवाल, अरविंद गढ़वाल, हरिसिंह महला, नंदलाल सामरिया, शिशुपाल खीचड़, सुरेंद्र खीचड़, इकबाल खोकर, रामचंद्र सोनी, सत्यनारायण, भंवर सिंह, मुरारीलाल, विनोद कुमार, पन्नालाल, बलवीर, श्रीचंद, विक्रम मान, रावतराम, फुलाराम, असलम खान, रतन सिंह, संदीप धुआं, बनवारीलाल, शुभकरण, सुरेंद्र, हरलाल, भेराराम, रामनिवास, राजेंद्र प्रसाद, शुभकरण सिंह, उमराव सिंह, बाबूलाल, नितिन, सूरजभान सहित अनेक किसान उपस्थित रहे।

Related Articles