[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं में ईमानदारी की मिसाल: सड़क पर मिला ज्वेलरी व नकदी से भरा पर्स, चेन सिस्टम से पहुंचा महिला तक


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं में ईमानदारी की मिसाल: सड़क पर मिला ज्वेलरी व नकदी से भरा पर्स, चेन सिस्टम से पहुंचा महिला तक

झुंझुनूं में ईमानदारी की मिसाल: सड़क पर मिला ज्वेलरी व नकदी से भरा पर्स, चेन सिस्टम से पहुंचा महिला तक

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : शहर के गांधी चौक में सोमवार को ईमानदारी और आपसी सहयोग की अनूठी मिसाल देखने को मिली। सड़क पर गिरा नकदी और ज्वेलरी से भरा पर्स लोगों की सतर्कता और पुलिस की तत्परता से कुछ ही घंटों में उसकी असली मालिक तक पहुंच गया। जानकारी के अनुसार मंड्रेला निवासी अनीषा का पर्स चलते समय गांधी चौक क्षेत्र में गिर गया था। पर्स में नकदी और ज्वेलरी रखी हुई थी। पर्स गिरने के बाद पास की दुकान पर मौजूद मोनू गोयनका की नजर उस पर पड़ी। उन्होंने बिना किसी लालच के पर्स को सुरक्षित उठाया और सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार स्वामी को इसकी जानकारी दी।

राजकुमार स्वामी ने जिम्मेदारी निभाते हुए पर्स गांधी चौक ट्रैफिक पॉइंट पर तैनात कांस्टेबल राजेंद्र सिंह को सौंप दिया। पुलिसकर्मी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पर्स को कोतवाली थाने में जमा करवाया और महिला की तलाश शुरू की। पुलिस की सक्रियता से कुछ ही समय में पर्स की मालिक अनीषा की पहचान कर ली गई। थाने बुलाकर जांच-पड़ताल के बाद नकदी और ज्वेलरी सहित पूरा पर्स सुरक्षित महिला को लौटा दिया गया। अपना सामान वापस मिलने पर अनीषा ने सभी का आभार जताया।

ईमानदारी की बनी मिसाल

इस पूरे घटनाक्रम में मोनू गोयनका, राजकुमार स्वामी, कांस्टेबल राजेंद्र सिंह और पुलिस की भूमिका सराहनीय रही। लोगों ने कहा कि आपसी सहयोग और ईमानदारी से किसी व्यक्ति का बड़ा नुकसान बचाया जा सकता है।

थाना प्रभारी ने भी इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे जागरूक नागरिक और पुलिसकर्मी समाज के लिए प्रेरणा हैं। उन्होंने आमजन से अपील की कि सड़क पर कोई भी लावारिस सामान मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें।

Related Articles