[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अस्पताल निरीक्षण से सेवा शिविर तक पहुंचे एसडीएम, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

अस्पताल निरीक्षण से सेवा शिविर तक पहुंचे एसडीएम, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

अस्पताल निरीक्षण से सेवा शिविर तक पहुंचे एसडीएम, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : शैलेंद्र पारीक

नवलगढ़ : उपखंड अधिकारी अजीत सिंह राठौड़ ने मंगलवार को जिला अस्पताल नवलगढ़ का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की लेबोरेट्री, महिला वार्ड, पुरुष वार्ड, ओपीडी, आपातकालीन कक्ष एवं ब्लड बैंक का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित मिले। उपखंड अधिकारी ने अस्पताल की साफ-सफाई व्यवस्था और अधिकारियों-कर्मचारियों के कार्यों की सराहना की। इस दौरान प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. महेंद्र सबलानिया, डॉ. नवलकिशोर सैनी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

इसके बाद एसडीएम ने भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र बुगाला में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर तथा नगरपालिका नवलगढ़ में आयोजित शहरी सेवा शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने शिविर में उपस्थित ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों से शिविर की प्रगति की जानकारी ली।

शिविर के दौरान उपखंड अधिकारी ने आमजन की समस्याएं एवं प्रकरण सुने तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर ही प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए।

ग्रामीण सेवा शिविर बुगाला में नायब तहसीलदार बजरंगलाल मीणा, विकास अधिकारी रितेश सांखला सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। वहीं शहरी सेवा शिविर नगरपालिका नवलगढ़ में नगरपालिका एवं अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों ने भाग लिया।

Related Articles