[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

टूटी सड़कों से परेशान बेरी धर्मशाला के ग्रामीणों ने एडीएम को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत की मांग उठाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

टूटी सड़कों से परेशान बेरी धर्मशाला के ग्रामीणों ने एडीएम को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत की मांग उठाई

टूटी सड़कों से परेशान बेरी धर्मशाला के ग्रामीणों ने एडीएम को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत की मांग उठाई

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : शैलेंद्र पारीक

सीकर : बेरी धर्मशाला क्षेत्र में टूटी सड़कों और बदहाल रास्तों को लेकर ग्रामीणों और किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किसान नेता विजेंद्र सिंह काजला के नेतृत्व में अतिरिक्त जिला कलेक्टर राकेश कुमार मीणा को ज्ञापन सौंपा।

किसान नेता विजेंद्र सिंह काजला ने एडीएम को बताया कि बेरी को भोज्याना-झाझड़ से जोड़ने वाली सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। जगह-जगह गहरे गड्ढे होने के कारण हर समय दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। वहीं बेरी से तारपुरा को जोड़ने वाली सड़क चैनराम का बास, धर्मशाला और बालाजी का नाडा क्षेत्र में भी लंबे समय से टूटी हुई है, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ रही है।

ग्रामीणों ने बताया कि सड़क के दोनों ओर झाड़ियां और कांकड़ बढ़ जाने से दोपहिया वाहन चालकों और पैदल यात्रियों को दुर्घटना का डर बना रहता है। बारिश का मौसम शुरू होने से पहले इन सड़कों की मरम्मत और पेचवर्क करवाना जरूरी है, ताकि सड़कें और अधिक खराब न हों।

इसके साथ ही ग्रामीणों ने स्टेट हाईवे-8 पर बालाजी का नाडा बस स्टैंड पर साइन बोर्ड लगाने की मांग भी रखी। ग्रामीणों ने बताया कि बालाजी का नाडा राजस्व ग्राम होने के बावजूद स्टेट हाईवे बनने के 10-12 साल बाद भी साइन बोर्ड नहीं लगाया गया है, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी होती है।

अतिरिक्त जिला कलेक्टर राकेश कुमार मीणा ने ग्रामीणों को समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने एडीएम को गुलदस्ता भेंट कर सीकर में पदभार ग्रहण करने पर शुभकामनाएं भी दीं।

इस अवसर पर विजेंद्र सिंह काजला, मोहम्मद फारूक, मामराज मूण्ड, एडवोकेट चैन सिंह खेदड़, जगदीश काजला, सुनील खेदड़, मुकेश रॉयल, सुरेश काजला, सांवर मल, हरफूल काजला, ओमप्रकाश, अशोक काजला सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles