[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लोयल में जन्म के मात्र 6 दिन बाद नवजात बच्ची को पिलाई पोलियो की जीवनरक्षक खुराक, स्वास्थ्य विभाग की पहल बनी मिसाल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

लोयल में जन्म के मात्र 6 दिन बाद नवजात बच्ची को पिलाई पोलियो की जीवनरक्षक खुराक, स्वास्थ्य विभाग की पहल बनी मिसाल

लोयल में जन्म के मात्र 6 दिन बाद नवजात बच्ची को पिलाई पोलियो की जीवनरक्षक खुराक, स्वास्थ्य विभाग की पहल बनी मिसाल

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : विजेन्द्र शर्मा

खेतड़ी : जसरापुर क्षेत्र में आयोजित तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान के दौरान लोयल गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जन्म के मात्र 6 दिन बाद नवजात बच्ची को पोलियो की जीवनरक्षक खुराक पिलाकर अभियान की सार्थकता का उदाहरण प्रस्तुत किया। एएनएम रंजना के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम बिलु कंवर पत्नी कमल शेखावत के घर पहुंची, जहां नवजात बच्ची को पोलियो ड्रॉप्स पिलाई गई।एएनएम रंजना ने बताया कि पोलियो उन्मूलन अभियान का उद्देश्य जन्म से लेकर पांच वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे तक पहुंचकर उन्हें पोलियो से सुरक्षा प्रदान करना है।

इसी लक्ष्य को लेकर स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर पहुंचकर बच्चों को पोलियो की खुराक पिला रही हैं। उन्होंने कहा कि नवजात शिशुओं को भी समय पर पोलियो की दवा देना आवश्यक है, ताकि उन्हें जीवन की शुरुआत से ही पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षा मिल सके। उन्होंने बताया कि लोयल गांव के बूथ संख्या 873 क्षेत्र में शून्य से पांच वर्ष तक के 128 बच्चों का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। तीन दिवसीय अभियान के दौरान बूथ, घर-घर भ्रमण एवं विद्यालयों में पहुंचकर कुल 170 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। इस दौरान 328 घरों का सर्वे कर मार्किंग की गई।

निर्धारित लक्ष्य से अधिक बच्चों तक पहुंचना स्वास्थ्य विभाग की टीमों की सक्रियता और ग्रामीणों के सहयोग का परिणाम रहा।अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अभिभावकों को नियमित टीकाकरण के महत्व के बारे में भी जागरूक किया। विभाग ने ग्रामीणों से अपील की कि वे बच्चों का समय पर टीकाकरण करवाएं, ताकि उन्हें विभिन्न बीमारियों से सुरक्षित रखा जा सके। नवजात बच्ची को पोलियो की खुराक पिलाने की यह पहल क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही और लोगों ने स्वास्थ्य विभाग के प्रयासों की सराहना की।

Related Articles