[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बेटी की उपलब्धि से खिल उठा कोलसिया, निशानेबाजी में साक्षी ने रचा इतिहास


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

बेटी की उपलब्धि से खिल उठा कोलसिया, निशानेबाजी में साक्षी ने रचा इतिहास

बेटी की उपलब्धि से खिल उठा कोलसिया, निशानेबाजी में साक्षी ने रचा इतिहास

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : शैलेंद्र पारीक

नवलगढ़ : क्षेत्र के कोलसिया गांव की बेटी साक्षी दूत ने निशानेबाजी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए नवलगढ़ और झुंझुनूं जिले का नाम रोशन किया है। साक्षी ने 24वीं राजस्थान राज्य स्तरीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में 50 मीटर जूनियर महिला वर्ग में रजत पदक हासिल किया।

साक्षी दूत, कोलसिया निवासी जयलाल दूत की बेटी हैं। उनके चाचा रवि दूत ने बताया कि साक्षी ने सीकर स्थित Perfect Shooting Academy में रहकर कोच वीरेंद्र सिंह गाड़ोदिया और महेंद्र सिंह कड़वाल के मार्गदर्शन में निशानेबाजी की तैयारी की।

हाल ही में Oasis Shooting Range Jagatpura में आयोजित प्रतियोगिता में साक्षी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए झुंझुनूं जिले के लिए पहली बार रजत पदक जीतने का गौरव हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है और ग्रामीणों ने साक्षी को बधाई दी है।

Related Articles