[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दंपती पर कुल्हाड़ी-पत्थरों से हमला:पति सीकर रेफर, बेटी ने पुलिस पर धमकाने का आरोप लगाया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलक्ष्मणगढ़सीकर

दंपती पर कुल्हाड़ी-पत्थरों से हमला:पति सीकर रेफर, बेटी ने पुलिस पर धमकाने का आरोप लगाया

दंपती पर कुल्हाड़ी-पत्थरों से हमला:पति सीकर रेफर, बेटी ने पुलिस पर धमकाने का आरोप लगाया

लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ कस्बे के मातवा की ढाणी में मंगलवार दोपहर एक दंपती पर कुल्हाड़ी और पत्थरों से हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में दंपती गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल पति को सीकर रेफर कर दिया गया।

बेटी ने पुलिस पर धमकाने का आरोप लगाया

मंगलवार दोपहर प्रेमचंद (50) और उनकी पत्नी सुमित्रा (47) पर पड़ोसियों ने कथित तौर पर कुल्हाड़ी और पत्थरों से हमला किया। 108 एम्बुलेंस के पायलट विजय भालोठिया और ईएमटी नरेश शर्मा ने घायलों को लक्ष्मणगढ़ के जिला अस्पताल पहुंचाया। प्रेमचंद की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें सीकर रेफर किया गया।

घायल दंपती की बेटी मनोज कुमारी ने आरोप लगाया है कि मंगलवार दोपहर पुलिस उनके घर आई थी। पुलिसकर्मियों ने उन्हें घर से बाहर निकलने के लिए कहा और आरोप लगाया कि वे पड़ोसियों के साथ दुर्व्यवहार करते हैं, गलत तरीके से कब्जा कर रखा है और उनके घर के पास से रास्ता गुजरता है।

पुलिस के जाते ही हमला किया

मनोज कुमारी के अनुसार, जब उनका परिवार घर से बाहर नहीं निकला, तो पुलिसकर्मी जाते समय पड़ोसियों से कह गए कि उन्हें घर से बाहर न निकलने दें। पुलिस के लौटने के तुरंत बाद, पड़ोसियों ने कथित तौर पर कुल्हाड़ी और पत्थरों से हमला कर दिया, जिससे उनके माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए।

Related Articles