NH-52 पर तेज रफ्तार कार रेस्टोरेंट में घुसी:टीन शेड, बाइक और स्कूटी क्षतिग्रस्त, जनहानि टली
NH-52 पर तेज रफ्तार कार रेस्टोरेंट में घुसी:टीन शेड, बाइक और स्कूटी क्षतिग्रस्त, जनहानि टली
रानौली : NH-52 पर पलसाना अंडरपास के पास मंगलवार शाम करीब 6:15 बजे एक तेज रफ्तार बोलेरो कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित बालाजी रेस्टोरेंट में जा घुसी। इससे पहले बोलेरो ने आगे चल रही टाटा पंच कार को भी टक्कर मारी थी। इस हादसे में होटल के टीन शेड, एक बाइक और एक ईवी स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि हादसे के वक्त होटल के बाहर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज गति के कारण बोलेरो ड्राइवर नियंत्रण खो बैठा और कार सीधे होटल परिसर में घुस गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि होटल के सामने बना टीन शेड, ऊपर की रेलिंग, टेबल, कुर्सियां और अन्य सामान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं, एक बाइक और हाल ही में खरीदी गई ईवी स्कूटी भी पूरी तरह टूट गई।

सूचना मिलते ही रानोली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो सहित अन्य वाहनों को अपने कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया और घटनास्थल का निरीक्षण कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, बोलेरो ड्राइवर की पहचान सतवीर पुत्र प्रकाश, निवासी टीलापाली, खेतड़ी (झुंझुनूं) के रूप में हुई है। हादसे में ड्राइवर को कोई गंभीर चोट नहीं आई।
फिलहाल इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। हालांकि, तेज रफ्तार के कारण हुई इस घटना ने एक बार फिर राष्ट्रीय राजमार्ग पर लापरवाही से वाहन चलाने के खतरों को उजागर कर दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2234482


