एंबुलेंस में सफर के दौरान महिला का सुरक्षित प्रसव:पलसाना से सीकर के लिए रेफर किया था, मां-बच्चा दोनों स्वस्थ
एंबुलेंस में सफर के दौरान महिला का सुरक्षित प्रसव:पलसाना से सीकर के लिए रेफर किया था, मां-बच्चा दोनों स्वस्थ
पलसाना : पलसाना में 108 एंबुलेंस में सफर के दौरान एक गर्भवती महिला ने बच्चे को जन्म दिया। एंबुलेंस में मौजूद ईएमटी और पायलट की तत्परता से प्रसव सुरक्षित हुआ। मां और नवजात दोनों स्वस्थ हैं, जिन्हें बाद में पलसाना के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
एंबुलेंस कर्मी ने बताया कि गोवटी निवासी पूजा पत्नी सुभाष को प्रसव पीड़ा होने पर पहले पलसाना के सरकारी अस्पताल लाया गया था। प्राथमिक जांच के बाद डॉक्टर्स ने उन्हें बेहतर उपचार के लिए सीकर रेफर कर दिया था।
इसके बाद 108 एंबुलेंस से महिला को सीकर ले जाया जा रहा था। इसी दौरान टोल प्लाजा के पास पहुंचते ही पूजा को अचानक तेज प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एंबुलेंस में तैनात ईएमटी रामू सैनी ने चिकित्सकीय प्रक्रियाओं का पालन करते हुए एंबुलेंस में ही सुरक्षित प्रसव कराया।
इस दौरान एंबुलेंस पायलट सुरेश कुमार मोहनपुरी ने भी आवश्यक सहयोग करते हुए वाहन को सुरक्षित स्थान पर रोककर सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कीं। सफल प्रसव के बाद नवजात की पहली किलकारी एंबुलेंस में गूंज उठी।
प्रसव के बाद मां और नवजात को वापस पलसाना के सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां दोनों को चिकित्सकीय निगरानी में भर्ती किया गया है। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि मां और नवजात दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं। परिजनों ने ईएमटी रामू सैनी और पायलट सुरेश कुमार मोहनपुरी की तत्परता और कुशल कार्यशैली की सराहना की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2234456


