[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अवकाश कटौती के विरोध में शिक्षकों का कार्य बहिष्कार:राजलदेसर में किया प्रदर्शन, कल जलाएंगे आदेशों की प्रतियां


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

अवकाश कटौती के विरोध में शिक्षकों का कार्य बहिष्कार:राजलदेसर में किया प्रदर्शन, कल जलाएंगे आदेशों की प्रतियां

अवकाश कटौती के विरोध में शिक्षकों का कार्य बहिष्कार:राजलदेसर में किया प्रदर्शन, कल जलाएंगे आदेशों की प्रतियां

चूरू : चूरू के राजलदेसर क्षेत्र में सोमवार को शिक्षकों ने राज्य सरकार द्वारा ग्रीष्मकालीन अवकाश में कटौती के निर्णय के विरोध में कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन राजस्थान शिक्षक संघ के आह्वान पर किया गया। शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और इस निर्णय को कर्मचारी विरोधी बताते हुए तुरंत वापस लेने की मांग की। संघ के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सीगड़ ने कहा कि सरकार की हठधर्मिता स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि यह कार्य बहिष्कार लगातार दो दिन तक जारी रहेगा।

तहसील मंत्री मुरलीधर अजमेरिया और संघर्ष समिति संयोजक बजरंगलाल बिस्सू ने बताया कि आंदोलन के अगले चरण में मंगलवार, 30 जून को ब्लॉक मुख्यालय पर सरकार के आदेशों की प्रतियां जलाई जाएंगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार मांगें नहीं मानती है, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन और राज्य सरकार की होगी। इस प्रदर्शन में मनोज सारस्वत, राजकुमार लुहार, मदनलाल प्रजापत और कंचन भार्गव सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थीं।

चूरू के जिला स्काउट अधिकारी नीरज कुल्हरी ने सोमवार को सीबीईओ डॉ. संतोष महर्षि के समक्ष कार्यभार संभाला।
चूरू के जिला स्काउट अधिकारी नीरज कुल्हरी ने सोमवार को सीबीईओ डॉ. संतोष महर्षि के समक्ष कार्यभार संभाला।

नीरज कुल्हरी बने चूरू के जिला स्काउट अधिकारी

इधर चूरू के जिला स्काउट अधिकारी नीरज कुल्हरी ने सोमवार को कार्यभार संभाला। उन्होंने मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. संतोष महर्षि की उपस्थिति में पदभार ग्रहण किया। कुल्हरी मूल रूप से झुंझुनूं जिले के निवासी हैं। उन्हें ब्यावर से स्थानांतरित कर चूरू में जिला स्काउट अधिकारी के पद पर नियुक्त किया गया है।

इस अवसर पर कुल्हरी ने कहा कि चूरू जिले में शिक्षक, शिक्षार्थी और आमजन के सहयोग से स्काउटिंग गतिविधियों का विस्तार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि समय-समय पर पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, नशा मुक्ति और स्वच्छता जैसे जनहित के विभिन्न विषयों पर अभियान चलाकर आमजन को जागरूक किया जाएगा। इस मौके पर सहायक राज्य सचिव (समन्वयक) विजय दाधीच, सहायक राज्य संगठन आयुक्त बीकानेर संभाग प्रदीप इशरवाल और डाइट प्रधानाचार्य देवकरण सिंह सहित जिला कार्यकारिणी के सदस्यों ने कुल्हरी को शुभकामनाएं दीं।

Related Articles