[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सड़क किनारे पोल से लटक रहे बिजली मीटर:खुले तार से बारिश में हादसे का डर, विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

सड़क किनारे पोल से लटक रहे बिजली मीटर:खुले तार से बारिश में हादसे का डर, विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया

सड़क किनारे पोल से लटक रहे बिजली मीटर:खुले तार से बारिश में हादसे का डर, विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया

सरदारशहर : सरदारशहर के मुख्य मार्ग पर सड़क किनारे लगे खुले बिजली मीटर और लटकते तार बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं। स्थानीय लोगों ने बताया- ये बिजली मीटर सड़क से बेहद कम दूरी पर लगे हैं और इनके तार खुले तथा नीचे लटक रहे हैं। इस मार्ग से रोजाना सैकड़ों दोपहिया और चारपहिया वाहन, स्कूली बच्चे, महिलाएं और राहगीर गुजरते हैं। हल्की सी चूक या बरसात के दौरान करंट फैलने की आशंका से किसी की भी जान खतरे में पड़ सकती है।

विभाग पर अनदेखी और लापरवाही का आरोप लगाया

दुकानदार सुनील कुमार सोनी ने बताया कि यह खतरनाक स्थिति लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन बिजली विभाग ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। उन्होंने जोर देकर कहा कि बरसात के मौसम में खुले बिजली तार और सड़क किनारे लटकता मीटर हादसे का कारण बन सकते हैं। विभाग को तत्काल मीटर को सुरक्षित स्थान पर ट्रांसफर कर तारों को व्यवस्थित करना चाहिए। स्थानीय नागरिकों ने भी बिजली विभाग से मांग की है कि किसी अप्रिय घटना का इंतजार करने के बजाय तत्काल इस खतरनाक स्थिति को दूर किया जाए।

Related Articles