जालेउ में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण:220 पाइप जलकर खाक, सालासर बालाजी के दर्शन को गया हुआ था परिवार
जालेउ में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण:220 पाइप जलकर खाक, सालासर बालाजी के दर्शन को गया हुआ था परिवार
रतनगढ़ : चूरू जिले के रतनगढ़ थाना क्षेत्र के जालेउ गांव में सोमवार दोपहर एक ढाणी में बिजली के शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। इस घटना में किसान को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। जालेउ निवासी बोमाराम माली अपने परिवार के साथ गांव के पास ही खेत में बनी ढाणी में रहते हैं। घटना के समय, बोमाराम अपने परिवार सहित सालासर बालाजी के दर्शन करने गए हुए थे।
दोपहर करीब डेढ़ बजे बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण ढाणी के पास रखे सिंचाई पाइपों में आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। आग की चपेट में आने से सिंचाई के 220 पाइप और एक छप्पर पूरी तरह जलकर राख हो गए। इसके अलावा एक पक्का मकान भी टूट गया और अन्य घरेलू सामान भी जलकर नष्ट हो गया।
आग लगने की सूचना पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने रतनगढ़ नगरपालिका को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद पहुंची दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2233048


