[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता 1 जुलाई से करेंगी महाहड़ताल:लंबित मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार और केंद्रों पर करेंगी तालाबंदी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता 1 जुलाई से करेंगी महाहड़ताल:लंबित मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार और केंद्रों पर करेंगी तालाबंदी

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता 1 जुलाई से करेंगी महाहड़ताल:लंबित मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार और केंद्रों पर करेंगी तालाबंदी

चूरू : चूरू में अखिल राजस्थान महिला एवं बाल विकास संयुक्त कर्मचारी संघ के आह्वान पर 1 जुलाई से 7 जुलाई तक आंगनबाड़ी केंद्रों पर तालाबंदी कर पूर्ण कार्य बहिष्कार और महाहड़ताल की जाएगी। इस आंदोलन में जिले की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं से एकजुट होकर भाग लेने का आह्वान किया गया है। संघ की जिलाध्यक्ष मंजू कुमारी नाई ने बताया कि यह आंदोलन लंबे समय से लंबित मांगों के समाधान के लिए किया जा रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से विभागीय कार्यों के अलावा विभिन्न विभागों के सर्वे और अन्य अतिरिक्त कार्य कराए जा रहे हैं। इससे उन पर कार्य का अत्यधिक बोझ बढ़ गया है। इसके साथ ही, कई जिलों में तीन से नौ माह तक का मानदेय भी बकाया चल रहा है। संघ की प्रमुख मांगों में बकाया मानदेय का शीघ्र भुगतान, मानदेय में बढ़ोतरी और ग्रेच्युटी का लाभ सहित अन्य लंबित मांगों का समाधान शामिल है।

मंजू कुमारी नाई ने बताया कि जब तक सरकार कर्मचारियों की मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लेती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं से एकजुट होकर आंदोलन को सफल बनाने की अपील की है।

Related Articles