किसान सभा का प्रदर्शन, सेटेलाइट पैमाईश में निस्तारण की मांग:एडीएम को ज्ञापन सौंपा, समाधान का आश्वासन मिला
किसान सभा का प्रदर्शन, सेटेलाइट पैमाईश में निस्तारण की मांग:एडीएम को ज्ञापन सौंपा, समाधान का आश्वासन मिला
सुजानगढ़ : सुजानगढ़ में अखिल भारतीय किसान सभा ने सोमवार को प्रदर्शन किया। किसानों के खेतों की हुई सेटेलाइट पैमाईश में रही कमियों का निस्तारण कर पर्चा नोटिस दुबारा दिए जाने सहित कई मांगे है। सभा के कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की।
एडीएम संतोष कुमार मीणा को दिए ज्ञापन में ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में पीने के पानी की व्यवस्था सुचारू करने, क्षेत्र में बढ़ रही चोरियों की घटनाओं पर रोक लगाने, गन्दे पानी की निकासी, सीवरेज कंपनी के द्वारा तोड़ी सड़कें ठीक करवाने, अवैध मादक पदार्थों की बिक्री रोकने, बिजली विभाग की एफआरटी टीम के सदस्यों की सूची सार्वजनिक करने व लीक सीवरेज चैंबरों को ठीक करवाए जाने की मांगें रखी।

एडीएम ने पैमाईश में रही कमियों के समाधान के लिए तहसीलदार से बात कर समाधान करवाने का आश्वासन दिया। वहीं मौके पर मौजूद जलदाय विभाग के एईएन सुनील कुमार और नगर परिषद के एईएन विक्रम जोरवाल को समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए।
ये रहे मौजूद
प्रदर्शन करने वालों में स्थानीय अध्यक्ष तेजपाल गोदारा, कॉमरेड रामनारायण रुलानिया, मुमताज काजी, सिराज खान, साबिर अली चौहान, हेमंत ढाका, भागीरथ जानू, राहुल बाबरिया, जेठाराम गुर्जर, दीनदयाल गुलेरिया, विक्रम रुलानिया, ओमप्रकाश डूडी, महबूब बडग़ुर्जर, सागर मेघवाल, लियाकत अली, नूर मोहम्मद खान, गंगाधर मूंड, जगदेव बेड़ा, बनवारीलाल बिजारणियां, सुशील माली, भगवानाराम बिजारणियां सहित कई लोग मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2233048


