ढाढर में भूमिहीन बीजोरिया परिवारों को मिले आवास:प्रतिनिधिमंडल ने ग्राम विकास अधिकारी को ज्ञापन दिया; बोले- समुदाय को योजना का लाभ दिया जाए
ढाढर में भूमिहीन बीजोरिया परिवारों को मिले आवास:प्रतिनिधिमंडल ने ग्राम विकास अधिकारी को ज्ञापन दिया; बोले- समुदाय को योजना का लाभ दिया जाए
घांघू : घांघू के निकटवर्ती गांव ढाढर में भूमिहीन और बेघर बीजोरिया परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की मांग उठी है। इस संबंध में समाजसेवी यादराम कस्वां के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने ग्राम विकास अधिकारी सरला को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बताया गया कि बीजोरिया समुदाय के कई परिवार पिछले 4-5 पीढ़ियों से ढाढर में रह रहे हैं। इसके बावजूद आज भी भूमिहीन और बेघर हैं, जिसके कारण वे सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित हैं।
प्रतिनिधिमंडल ने ग्राम सभा में इन परिवारों का सर्वे करवाकर पात्रता के अनुसार प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अन्य शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने की मांग की। साथ ही, उनके पुनर्वास और आवासीय भूमि उपलब्ध कराने हेतु प्रस्ताव पारित कर उच्च अधिकारियों को भेजने का आग्रह किया गया।
इस अवसर पर प्रशासक प्रतिनिधि सुभाष खारडिया, इसलाम, हरिराम पडगड, सुरेंद्र कस्वां, ताराचंद कस्वां, ज्ञानाराम नट, लोडूराम नट, दारकाराम नट, जयपाल कस्वां सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2233048


