कारगिल शहीद भगवान सिंह की 27वीं पुण्यतिथि:पुष्पांजलि अर्पित कर गौसेवा की, श्रद्धालुओं के लिए मंदिर परिसर को 5 बेंच भेंट
कारगिल शहीद भगवान सिंह की 27वीं पुण्यतिथि:पुष्पांजलि अर्पित कर गौसेवा की, श्रद्धालुओं के लिए मंदिर परिसर को 5 बेंच भेंट
खेतड़ी : कारगिल युद्ध के शहीद लांस नायक भगवान सिंह की 27वीं पुण्यतिथि पर पपुरना के बंधा की ढाणी स्थित शहीद भगवान सिंह स्मारक पर आयोजित किया गया। शहीद के बेटा भूपेंद्र सिंह ने प्रतिमा पर श्रद्धांजलि दी। उपस्थित ग्रामीणों और नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर शहीद को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने देश के लिए उनके बलिदान को याद किया। इस अवसर पर जयरसिंह निर्वाण, कल्याण सिंह, रामचंद्र सिंह, सुमित सिंह, सन्नी सिंह, मोहन सिंह, चंदगी राम, सुनील कुमार, रोहतास गुर्जर, समुंद्र सिंह और बदामी देवी सहित कई ग्रामीण मौजूद थे। शहीद भगवान सिंह के बलिदान को याद रखने का संकल्प लिया।
पुण्यतिथि के अवसर पर शहीद के बेटे भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में परिजनों ने गौसेवा भी की। उन्होंने पपुरना स्थित गोपाल गौशाला में गायों को 20 मन हरा चारा खिलाया। इसके अतिरिक्त, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मनसा माता मंदिर परिसर में 5 सीमेंटेड बेंच भेंट की गईं। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने शहीद भगवान सिंह के बलिदान को याद किया और कहा कि ऐसे आयोजन राष्ट्रभक्ति और सेवा की भावना को बढ़ावा देते हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2232974


