[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ठाठवाडी में लगा ग्रामीण सेवा शिविर, एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

ठाठवाडी में लगा ग्रामीण सेवा शिविर, एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

ठाठवाडी में लगा ग्रामीण सेवा शिविर, एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : अनिल शर्मा 

शिमला : ग्राम पंचायत ठाठ वाडी में सोमवार 29 जून को ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में उपखण्ड अधिकारी सुनील कुमार चौहान ने शिरकत कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। शिविर में राजस्व, ग्रामीण विकास, पंचायती राज, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, कृषि, पशुपालन, ऊर्जा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, परिवहन, आयुर्वेद सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने स्टॉल लगाकर ग्रामीणों की शिकायतें सुनीं। मौके पर कई समस्याओं का समाधान कर ग्रामीणों को राहत दी गई। साथ ही पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़कर लाभान्वित किया गया।

शिविर को संबोधित करते हुए एसडीएम सुनील कुमार चौहान ने कहा कि ग्रामीण सेवा शिविरों का मुख्य उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान कर सरकारी योजनाओं का लाभ घर-घर तक पहुंचाना है। उन्होंने सभी अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ कार्य करने और शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान ग्रामीणों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। शिविर में डॉक्टर ज्योति शर्मा ने 416 मरीजो कि जांच कर उपचार किया। प्रशासन की इस पहल की ग्रामीणों ने सराहना करते हुए इसे जनहितकारी बताया।

शिविर में महिला गोद भराई कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। वहीं ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026’ के तहत जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण एवं हरित विकास का संदेश दिया गया। अधिकारियों ने ग्रामीणों से वर्षा जल संचयन, जल बचत और अधिक से अधिक पौधारोपण करने का आह्वान किया। शिविर में खेतड़ी तहसीलदार सुनील कुमार मील, विकास अधिकारी महेंद्र सैनी, ग्राम विकास अधिकारी प्रवीण कुमार मीणा, प्रशासक डॉ. किशोरी लाल यादव, डॉ. ज्योति शर्मा, विजय सिंह यादव, प्रदीप, अनिल कुमार यादव, कंवर सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं।

Related Articles