14 लीटर हथकड़ शराब के साथ युवक गिरफ्तार, बिना नंबर की बाइक भी जब्त
सांडवा थाना पुलिस की कार्रवाई, गुप्त सूचना पर की गई नाकाबंदी
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा
बीदासर : निकटवती गांव सांडवा थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को 14 लीटर हथकड़ शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बिना नंबर की मोटरसाइकिल भी जब्त की है। थानाधिकारी चौथमल वर्मा के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली कि साण्डवा रोड पर एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से अवैध हथकड़ शराब लेकर जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर नाकाबंदी की और संदिग्ध वाहन को रोका। कार्रवाई के दौरान डूंगरा निवासी प्रकाश बावरी को 14 लीटर हथकड़ शराब सहित गिरफ्तार किया गया। साथ ही उसकी बिना नंबर की मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2231738


