चिड़ावा के बूथ संख्या 240 पर कार्यकर्ताओं ने सुनी प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ का 135वां एपिसोड, मनाया बलिदान दिवस
चिड़ावा के बूथ संख्या 240 पर कार्यकर्ताओं ने सुनी प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ का 135वां एपिसोड, मनाया बलिदान दिवस
चिड़ावा : शहर के बूथ संख्या 240, रेलवे स्टेशन वार्ड नंबर 9 पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 135वें एपिसोड का सामूहिक रूप से श्रवण किया। कार्यक्रम का आयोजन पिलानी विधानसभा संयोजक बाबूलाल वर्मा के निवास वर्मा भवन पर किया गया।
कार्यक्रम में बूथ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन को देखा और सुना गया। इसके बाद डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
इस अवसर पर डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म के बारे में कार्यकर्ताओं को जानकारी दी गई और सरल ऐप डाउनलोड करवाकर डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म के कार्ड भी बनवाए गए।
कार्यक्रम में ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष डॉ. बी.एल. वर्मा, नगर मंडल उपाध्यक्ष मदन डारा, बूथ अध्यक्ष मनीष वर्मा, सुरेश शर्मा, विजेंद्र वर्मा, राहुल, नोमित, आशीष वर्मा, गौरव शर्मा, पन्ना देवी, पुष्पा देवी, सुमन, लक्ष्मी कुमावत सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2231730


