[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

प्रजापति समाज भवन का भव्य लोकार्पण, भामाशाहों का किया सम्मान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़बीदासरराजस्थानराज्य

प्रजापति समाज भवन का भव्य लोकार्पण, भामाशाहों का किया सम्मान

प्रजापति समाज भवन का भव्य लोकार्पण, भामाशाहों का किया सम्मान

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा

बीदासर : दड़ीबा क्षेत्र में प्रजापति समाज द्वारा नवनिर्मित प्रजापति समाज भवन का शनिवार को भव्य समारोह के बीच लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार के देवस्थान, गोपालन, पशुपालन एवं डेयरी विभाग मंत्री जोराराम कुमावत ने फीता काटकर भवन का लोकार्पण किया।

इस अवसर पर समाज भवन निर्माण में सहयोग देने वाले भामाशाहों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में डूंगरराम गेदर, फुलेरा के पूर्व विधायक निर्मल कुमावत, डॉ. मुरली मनोहर जाखड़ा (बीकानेर), जगदीश माहर, चम्पालाल गेदर, राजेन्द्र प्रजापत एवं रोहित प्रजापति विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रजापति समाज अध्यक्ष सागरमल सोकल ने की। उन्होंने कहा कि समाज भवन सामाजिक एकता, शिक्षा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं सामुदायिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा। उन्होंने भवन निर्माण में सहयोग देने वाले सभी भामाशाहों एवं समाजजनों का आभार जताया।

समारोह में समाज के पूर्व अध्यक्ष किशनलाल भोभरिया, हनुमान छापोला, मदनलाल बोरावड़, नथूराम भोभरिया, भंवरलाल मारोठिया, पूसाराम लाडुना, अमरचंद किरोड़ीवाल, प्रहलाद रेवाड़ियां, नंदलाल छापोला, उदाराम नाराणिया, रामअवतार मारोठिया सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रविशंकर छापोला एवं सीए मनोज कुमार रेवाड़ियां ने किया।

Related Articles