माता-पिता की पुण्यस्मृति में प्रज्ञा लाइब्रेरी को मिला वाटर कूलर, भामाशाह परिवार का हुआ सम्मान
माता-पिता की पुण्यस्मृति में प्रज्ञा लाइब्रेरी को मिला वाटर कूलर, भामाशाह परिवार का हुआ सम्मान
झुंझुनूं : अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में संचालित गायत्री शक्तिपीठ की निःशुल्क प्रज्ञा लाइब्रेरी, नवलगढ़ में विद्यार्थियों और पाठकों की सुविधा के लिए वाटर कूलर भेंट किया गया। यह वाटर कूलर स्व. श्रीमती हरकोरी देवी धर्मपत्नी स्व. श्री रामनिवास सैनी की पुण्य स्मृति में उनके सुपुत्र जगदीश प्रसाद सैनी, हरिराम सैनी, प्रधानाचार्य नंदलाल सैनी एवं छोटेलाल सैनी द्वारा प्रदान किया गया।
शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में वाटर कूलर का विधिवत लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एलायंस इंटरनेशनल क्लब के पूर्व प्रेसिडेंट डॉ. दयाशंकर जांगिड़ रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में मोहनलाल चूड़ीवाल, रामकुमार सिंह राठौड़ एवं विश्वनाथ जोशी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता गायत्री परिवार चैरिटेबल ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी बृजलाल मारोठिया ने की।
कार्यक्रम का शुभारंभ गायत्री परिवार के वरिष्ठ सदस्य कल्याण सिंह झाझड़ द्वारा अतिथियों से देव पूजन करवाकर किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में सेवा, संस्कार, दान और जल संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। इसके बाद स्व. हरकोरी देवी की वयोवृद्ध देवरानी श्रीमती श्योपाली देवी ने फीता काटकर वाटर कूलर का लोकार्पण किया।

गायत्री परिवार नवलगढ़ की ओर से भामाशाह परिवार के सदस्यों जगदीश प्रसाद सैनी, हरिराम सैनी, प्रधानाचार्य नंदलाल सैनी एवं छोटेलाल सैनी तथा नंदकिशोर सैनी का माला, साफा एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। वहीं परिवार की संतोष देवी, सुमन देवी, धर्मा देवी, मनभरी देवी एवं मंजू देवी का भी सम्मान किया गया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य नंदलाल सैनी ने प्रज्ञा लाइब्रेरी के विद्यार्थियों के लिए 10 कुर्सियां भी भेंट कीं। मुख्य अतिथि डॉ. दयाशंकर जांगिड़ ने कहा कि शिक्षा और सेवा के क्षेत्र में किया गया सहयोग समाज की अमूल्य धरोहर है। उन्होंने कहा कि इस वाटर कूलर से लाइब्रेरी में अध्ययन करने वाले सैकड़ों विद्यार्थियों एवं पाठकों को लाभ मिलेगा।
ब्लॉक संयोजक प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार दायमा ने बताया कि गायत्री शक्तिपीठ में संचालित निःशुल्क प्रज्ञा लाइब्रेरी में प्रतियोगी परीक्षाओं, शिक्षा, व्यक्तित्व विकास एवं आध्यात्मिक साहित्य का विशाल संग्रह उपलब्ध है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में विद्यार्थी अध्ययन करते हैं।
वक्ताओं ने कहा कि भारतीय संस्कृति में जल दान को महादान माना गया है। प्रज्ञा लाइब्रेरी में लगाया गया यह वाटर कूलर वर्षभर विद्यार्थियों, पाठकों और आगंतुकों को शुद्ध एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराएगा तथा स्व. हरकोरी देवी की स्मृति को समाजसेवा के रूप में जीवंत रखेगा। कार्यक्रम में गायत्री परिवार के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, विद्यार्थी एवं नगर के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2318075


