मलसीसर में साहिल सैय्यद के जन्मदिन पर विशाल रक्तदान शिविर, 60 से अधिक यूनिट रक्त संग्रह
मलसीसर में साहिल सैय्यद के जन्मदिन पर विशाल रक्तदान शिविर, 60 से अधिक यूनिट रक्त संग्रह
मलसीसर : श्री भूरामल मोदी राजकीय उपजिला अस्पताल, मलसीसर में एनएसयूआई मंडावा विधानसभा अध्यक्ष साहिल सैय्यद के जन्मदिन के अवसर पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं, समाजसेवियों और विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। समर्पण ब्लड बैंक, झुंझुनूं की टीम ने शिविर में 60 से अधिक यूनिट रक्त संग्रह किया।
कार्यक्रम में अल्पसंख्यक विभाग के जिला अध्यक्ष उस्मान पठान ने कहा कि समाज में जाति-पाति से ऊपर उठकर भाईचारे और इंसानियत की भावना को बढ़ावा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है, क्योंकि इससे किसी जरूरतमंद मरीज का जीवन बचाया जा सकता है।
गौसेवक विक्की दुधवा ने कहा कि रक्त किसी धर्म, जाति या मजहब की पहचान नहीं करता, बल्कि यह केवल जरूरतमंद के जीवन को बचाने का माध्यम है। उन्होंने लोगों से नियमित रक्तदान करने की अपील की।
राजस्थान विश्वविद्यालय के छात्र नेता आर्यन खीचड़ ने युवाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित करते हुए नशे से दूर रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ युवा ही समाज और देश की सबसे बड़ी ताकत हैं। आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी जनसेवा से जुड़े ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
शिविर में ईओ नेहा झाझड़िया, इमरान बडगूजर, कॉमरेड महिपाल पूनियां, सत्तू ख्याली, अमरजीत मोटिया, पार्षद परमजीत नायक, अमित गौड़, जितेंद्र शिला, इमरान खान, मंजूर सैय्यद, विवेकभान चाहर, हरिसिंह महला, अब्दुल वाहिद सैय्यद, मास्टर सत्तार खान, सलीम जैनान, अब्दुल रहमान, जाहिद सैय्यद, शराफत खान, असलम बैरासर, वसीम सैय्यद, हाफिज इलियास, अजीज बडगूजर, अदनान चौहान, अनवार कंकड़ेऊ, शमी बडगूजर, हुसैन बडगूजर, अरमान सिरोहा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2229774

