[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पिकअप ने सड़क किनारे खड़े यात्रियों को मारी टक्कर,1मौत:2 लोग घायल, लखनऊ से खाटूश्यामजी दर्शन करने आ रहे थे श्रद्धालु, सारगोठ के पास हुआ हादसा

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यरींगससीकर

पिकअप ने सड़क किनारे खड़े यात्रियों को मारी टक्कर,1मौत:2 लोग घायल, लखनऊ से खाटूश्यामजी दर्शन करने आ रहे थे श्रद्धालु, सारगोठ के पास हुआ हादसा

पिकअप ने सड़क किनारे खड़े यात्रियों को मारी टक्कर,1मौत:2 लोग घायल, लखनऊ से खाटूश्यामजी दर्शन करने आ रहे थे श्रद्धालु, सारगोठ के पास हुआ हादसा

रींगस : नेशनल हाईवे-52 पर सरगोठ के पास देर रात एक सड़क हादसे में लखनऊ निवासी एक महिला की मौत हो गई। यह परिवार खाटूश्यामजी के दर्शन करने आ रहा था। हादसे में 2 लोग घायल भी हो गए। पुलिस के अनुसार, उत्तर प्रदेश के लखनऊ से एक परिवार कार में सवार होकर खाटूश्यामजी जा रहा था। सरगोठ के पास परिवार ने अपनी कार सड़क किनारे रोकी। कार से उतरकर सड़क किनारे खड़े श्रद्धालुओं को पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने टक्कर मार दी।

2 महिलाएं घायल

इस हादसे में लखनऊ निवासी मंजु देवी(40) पत्नी पप्पू कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों की पहचान लखनऊ निवासी ऊषा देवी पत्नी प्रदीप और उषा देवी पत्नी गुड्डू के रूप में हुई है। उन्हें तत्काल राजकीय उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

टक्कर मारने के बाद पिकअप चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मृतका के परिजनों ने लिखित में पत्र देकर शव का पोस्टमाॅर्टम नहीं कराने की मांग की, जिसके बाद शव बिना पोस्टमाॅर्टम के परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है

Related Articles