बस स्टैंड की स्वीकृति पर ग्रामीणों ने बांटी मिठाइयां:ग्रामीण बोले- अब सफर होगा आसान, रोडवेज का जताया आभार
बस स्टैंड की स्वीकृति पर ग्रामीणों ने बांटी मिठाइयां:ग्रामीण बोले- अब सफर होगा आसान, रोडवेज का जताया आभार
बबाई : खेतड़ी उपखंड के बबाई स्थित अशोक नगर तिबारा को राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (रोडवेज) द्वारा प्रार्थना बस स्टैंड के रूप में स्वीकृति मिली। जयपुर मुख्यालय के कार्यकारी निदेशक (यातायात) विनोद पुरोहित ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।
इस उपलब्धि पर शनिवार को ग्रामीणों ने बबाई बाईपास पर एकत्र होकर मिठाइयां बांटीं। ग्रामीणों ने बताया कि अशोक नगर तिबारा पर बस स्टैंड की मांग लंबे समय से की जा रही थी।
इस निर्णय से छात्रों , कर्मचारियों, महिलाओं, बुजुर्गों और आसपास के गांवों के यात्रियों को आवागमन में सुविधा होगी। सड़क पर बसों के रुकने से क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी।
कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष रामावतार सैनी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने इस निर्णय का स्वागत किया। सभी ने राज्य सरकार और रोडवेज प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि जल्द ही इस बस स्टैंड पर नियमित रूप से रोडवेज बसों का ठहराव शुरू होगा।
ये रहे मौजूद
इस मौके पर कांग्रेस ब्लॉक उपाध्यक्ष हजारीलाल सैनी, राकेश सैनी, बजरंग लाल सैनी, बालचंद सैनी, घीसाराम, बलवीर सिंह, रूपचंद ताखर, मदनलाल, नानूराम, जयसिंह, भंवरलाल, सचिन कुमार, अमित कुमार, बलाराम, शीशराम, बंशीधर, अनिल कुमार, बिल्लू ताखर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2229640


