पोलियो अभियान को लेकर निकाली जागरूकता रैली, पांच वर्ष तक के बच्चों को दवा पिलाने का दिया संदेश
अतिरिक्त जिला कलेक्टर रतनलाल ने हरी झंडी दिखाकर रैली को किया रवाना, रविवार से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान
सीकर : चिकित्सा विभाग के राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान के तहत शनिवार को जिला मुख्यालय पर जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। नर्सिंग विद्यार्थियों ने रैली निकालकर लोगों को जन्म से पांच वर्ष तक के बच्चों को दो बूंद पोलियो रोधी दवा पिलाने का संदेश दिया।
श्री कल्याण अस्पताल परिसर से अतिरिक्त जिला कलेक्टर रतनलाल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक महरिया एवं जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विशाल सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली कल्याण सर्किल, स्टेशन रोड, तापड़िया बगीची होते हुए वापस श्री कल्याण अस्पताल पहुंचकर संपन्न हुई।
रैली में जीएनएमटीसी और एएनएमटीसी के छात्र-छात्राएं अभियान से संबंधित पोस्टर एवं बैनर लेकर शामिल हुए और नारों के माध्यम से आमजन को जागरूक किया।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर रतनलाल ने बताया कि पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए चिकित्सा विभाग की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अभियान के लिए जोनल अधिकारी, सेक्टर अधिकारी, सुपरवाइजर, वैक्सीन डिपो प्रभारी एवं वैक्सीनेटर नियुक्त किए गए हैं। उन्होंने आमजन से अपील की कि सभी अभिभावक अपने पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो रोधी दवा की खुराक अवश्य पिलाएं।
सीएमएचओ डॉ. अशोक महरिया ने बताया कि जिले में जन्म से पांच वर्ष तक के 3 लाख 16 हजार 418 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए जिलेभर में 3 हजार 244 पोलियो बूथ बनाए गए हैं। उन्होंने अभिभावकों से रविवार को अपने नजदीकी बूथ पर पहुंचकर बच्चों को दवा पिलाने का आह्वान किया।
जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विशाल सिंह ने बताया कि रविवार को बूथ स्तर पर अभियान की शुरुआत होगी। जो बच्चे किसी कारणवश बूथ तक नहीं पहुंच पाएंगे, उन्हें सोमवार और मंगलवार को स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा घर-घर जाकर पोलियो की दवा पिलाई जाएगी।
उन्होंने बताया कि घर-घर भ्रमण के लिए 3 हजार 244 टीमें, 48 ट्रांजिट टीमें, 14 मोबाइल टीमें, 100 वैक्सीन डिपो, 342 सुपरवाइजर, 187 सेक्टर अधिकारी और 13 जोनल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। अभियान की जिला एवं ब्लॉक स्तर पर लगातार मॉनिटरिंग की जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2229640


