नवलगढ़ में मुहर्रम का जुलूस निकला:मातमी धुनों के बीच इमाम हुसैन को दी श्रद्धांजलि, जगह-जगह लगी छबीलें; सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद
नवलगढ़ में मुहर्रम का जुलूस निकला:मातमी धुनों के बीच इमाम हुसैन को दी श्रद्धांजलि, जगह-जगह लगी छबीलें; सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद
नवलगढ़ : नवलगढ़ कस्बे में शुक्रवार को हज़रत इमाम हुसैन की शहादत की याद में मोहर्रम का ताज़िया जुलूस श्रद्धा और अकीदत के साथ निकाला गया। जुलूस की शुरुआत न्यारिया मोहल्ला और सिक्का मोहल्ला से हुई, जहां से ताज़िए निर्धारित मार्गों पर आगे बढ़े। इस दौरान मुस्लिम समाज के साथ विभिन्न समुदायों के लोगों ने भी बड़ी संख्या में भाग लेकर आपसी सौहार्द का संदेश दिया।
जुलूस के दौरान मातमी धुनों के बीच अकीदतमंदों ने इमाम हुसैन को श्रद्धांजलि अर्पित की। अखाड़ों में युवाओं ने डांड-पट्टे, लाठी और अन्य पारंपरिक युद्ध कलाओं का प्रदर्शन किया। इन हैरतअंगेज करतबों को देखने के लिए जुलूस मार्ग पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
शर्बत और ठंडे पेय का किया गया वितरण
मोहर्रम के जुलूस मार्ग पर विभिन्न सामाजिक संगठनों और स्थानीय लोगों की ओर से छबीलें लगाई गईं। श्रद्धालुओं और राहगीरों के लिए शर्बत तथा ठंडे पेय की व्यवस्था की गई। कई स्थानों पर लोगों ने पुष्पवर्षा और स्वागत के साथ जुलूस का अभिनंदन किया।
प्रशासन की निगरानी में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ आयोजन
मोहर्रम के जुलूस को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की थी। तहसीलदार सीताराम कुमावत के नेतृत्व में पुलिस बल पूरे जुलूस मार्ग पर तैनात रहा। अधिकारियों की सतत निगरानी के चलते आयोजन शांति, अनुशासन और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2228636


