चूरू के फैजान खान बने एयरप्लेन पायलट, परिवार और समाज में खुशी की लहर
दादा मुबारक खान रिसालदार का सपना पोते ने किया पूरा, मेहनत और लगन से हासिल की CPL की उपलब्धि
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय के ईदगाह मोहल्ला निवासी फैजान खान पुत्र जहीर खान ने एयरप्लेन पायलट (CPL) बनकर परिवार और समाज का नाम रोशन किया है। फैजान की इस उपलब्धि पर परिजनों, रिश्तेदारों और समाज के लोगों में खुशी का माहौल है तथा उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
फैजान खान ने दिल्ली पब्लिक स्कूल, जयपुर से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद कड़ी मेहनत और लगन के दम पर ‘Redbird’ के साथ अपना कमर्शियल पायलट लाइसेंस (CPL) पूरा किया। उन्होंने अपनी पायलट ट्रेनिंग सियोनी, बारामती और गुलबर्गा एयरपोर्ट के बेस पर पूरी की।
फैजान की सफलता को परिवार के लिए विशेष गर्व का क्षण बताया जा रहा है। उनके दादा मुबारक खान रिसालदार का सपना था कि परिवार का कोई सदस्य आसमान में उड़ान भरे, जिसे फैजान ने पूरा कर दिखाया।
इस अवसर पर शुभकामना देते हुए लोगों ने कहा – “आसमान तुम्हारी सीमा नहीं, बस शुरुआत है। उड़ते रहो कैप्टन, बुलंद हो हौसले और कामयाबी आसमान छुए।”
फैजान खान ने बताया कि एयरप्लेन पायलट बनना एक साहसिक और जिम्मेदारी भरा करियर है। इसके लिए 12वीं में भौतिक विज्ञान और गणित विषय होना जरूरी है। इसके बाद निर्धारित प्रक्रिया के तहत प्रवेश परीक्षा और उड़ान प्रशिक्षण पूरा कर कमर्शियल पायलट लाइसेंस प्राप्त किया जाता है।
फैजान की इस उपलब्धि पर रियाजत खान, इस्माइल खान (रि. एडिशनल एसपी), शकील दुर्रानी, अनवर खान थानेदार, सत्तार खान मलवान, पत्रकार मोहम्मद अली पठान, उस्मान अंसारी, शायर अब्दुल मन्नान, हमीद खान, आरिफ खान, असलम पठान, अहमद खोखर, इमरान खान सहित अनेक लोगों ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2228600


