[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

उदयपुरवाटी में मातमी धुनों के बीच निकला ताजिए का जुलूस, नांगल नदी में हुए सुपुर्द-ए-खाक


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

उदयपुरवाटी में मातमी धुनों के बीच निकला ताजिए का जुलूस, नांगल नदी में हुए सुपुर्द-ए-खाक

जुम्मे की नमाज के बाद इमामबाड़े से शुरू हुआ कारवां; विधायक, प्रशासनिक अधिकारियों और समाजसेवियों का हुआ भव्य सम्मान

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : कैलाश बबेरवाल

उदयपुरवाटी : कस्बे में शुक्रवार को शांतिपूर्ण माहौल के बीच मोहर्रम पर ताजिए का जुलूस निकाला गया। दोपहर में जुम्मे की नमाज अदा करने के बाद इमामबाड़े (बड़ी मस्जिद) से परंपरागत तरीके से ताजिया बाहर निकाला गया। इसके बाद ढोल-ताशों की मातमी धुनों के साथ कस्बे के मुख्य मार्गों से जुलूस रवाना हुआ।

कमेटी ने साफा पहनाकर किया अतिथियों का सम्मान
जुलूस के दौरान गोपीनाथ मंदिर के पास चौक में ताजिया कमेटी के अध्यक्ष कुल्डा खां चोपदार एवं उपाध्यक्ष हनीफ कच्छावा के नेतृत्व में एक गरिमामयी स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कमेटी द्वारा क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों का साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। जिनमें विधायक भगवानाराम सैनी, नायब तहसीलदार नीरज वर्मा, सीआई रामपाल मीणा, एसआई जितेन्द्र कुमार, शिवप्रसाद चेजारा, पूर्व सैनी समाज अध्यक्ष दौलतराम सैनी, बाबुलाल सैनी, मुबारक टेलर, नवाजुद्दीन नागौरी, अफलातून मुगल, पालिका एसआई विष्णु सरपटा, महेन्द्र राव सहित रहे।

थाने के सामने मोहर्रम कमेटी ने जताया आभार
पुलिस थाने के सामने मोहर्रम कमेटी के चांद मोहम्मद, संजय खान, अजीज नागोरी, बाबु लुहार, युनूस कुरैशी, जमील कुरैशी, इदरीश बारूदगर, नूर मोहम्मद, बशीर खोखर आदि ने मुस्तैदी से अपनी सेवाएं दे रहे पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों और उपस्थित समाजसेवियों का आभार व्यक्त करते हुए उनका सम्मान किया।

नांगल नदी कर्बला में हुआ समापन
बड़ी मस्जिद से शुरू हुआ ताजिए का यह जुलूस कस्बे के विभिन्न रास्तों से गुजरते हुए नांगल नदी पहुंचा, जहां गमगीन माहौल में ताजिए को कर्बला में सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

कड़े सुरक्षा घेरे में रहा जुलूस
स्थानीय पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। जुलूस के शांतिपूर्ण संचालन के लिए पुलिस का भारी जाब्ता तैनात रहा, जिसके चलते पूरा कार्यक्रम शांति और आपसी भाईचारे के साथ संपन्न हुआ।

Related Articles