[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बिसाऊ में शहरी सेवा शिविर आयोजित, मौके पर ही हुआ समस्याओं का समाधान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

बिसाऊ में शहरी सेवा शिविर आयोजित, मौके पर ही हुआ समस्याओं का समाधान

एसडीएम विश्वमित्र मीणा ने किया औचक निरीक्षण, पात्र लाभार्थी को मिला पट्टा

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान

बिसाऊ : नगरीय विकास, आवासन एवं स्वायत्त शासन विभाग जयपुर के निर्देशानुसार चल रहे “शहरी सेवा शिविर–2026” के तहत गुरुवार को नगरपालिका बिसाऊ के वार्ड संख्या 11 में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उपखंड अधिकारी मंडावा विश्वमित्र मीणा ने औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

शिविर के दौरान नगरपालिका प्रशासन की ओर से आमजन की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया तथा विभिन्न प्रमाण पत्र जारी किए गए। इस अवसर पर 69-के के तहत एक पात्र लाभार्थी को पट्टा वितरित किया गया।

शिविर में नगरपालिका, बिजली विभाग, जलदाय विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग तथा चिकित्सा विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लेकर आमजन को सेवाएं प्रदान कीं।

नगरपालिका प्रशासन के अनुसार शिविर में एक व्यक्ति को 69-के के तहत पट्टा जारी किया गया। इसके अलावा दो विवाह प्रमाण पत्र एवं आठ जन्म प्रमाण पत्र भी जारी किए गए। साथ ही विभिन्न विभागों से संबंधित प्राप्त आवेदनों और शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया गया।

शिविर में पहुंचे नागरिकों ने सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं मिलने से लोगों को काफी सुविधा मिल रही है।

Related Articles