शिवसिंहपुरा में तेज अंधड़ से बिजली का पोल गिरा:बस स्टैंड रोड बंद, गांव में पूरी रात बिजली गुल; ग्रामीण बोले- समय पर मरम्मत हो
शिवसिंहपुरा में तेज अंधड़ से बिजली का पोल गिरा:बस स्टैंड रोड बंद, गांव में पूरी रात बिजली गुल; ग्रामीण बोले- समय पर मरम्मत हो
पचेरी थाना : पचेरी थाना क्षेत्र के शिवसिंहपुरा गांव में बस स्टैंड रोड पर तेज अंधड़ और बारिश के कारण बिजली का पोल टूटकर सड़क पर गिर गया। इससे बस स्टैंड का रास्ता अवरुद्ध हो गया और पूरे गांव की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।
गनीमत रही कि जिस समय यह घटना हुई, उस वक्त वहां कोई वाहन या राहगीर मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। पोल गिरने के बाद गांव पूरी रात अंधेरे में डूबा रहा, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
बिजली आपूर्ति ठप होने से घरों में पेयजल आपूर्ति, मोबाइल चार्जिंग और अन्य दैनिक कार्य बुरी तरह प्रभावित हुए। ग्रामीणों ने घटना की सूचना तत्काल बिजली विभाग को दी थी। हालांकि देर रात तक विभाग का कोई भी कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा, जिससे ग्रामीणों में गहरा रोष है।
ग्रामीण सोनू यादव ने बताया, “यदि यह पोल किसी वाहन, पशु या राहगीर पर गिरता तो बड़ा हादसा हो सकता था।” उन्होंने बिजली विभाग से जर्जर पोलों की नियमित जांच और समय पर मरम्मत की मांग की है।
इस दौरान पप्पू यादव, सोनू कुमार, प्रकाश चंद्र, सुमित यादव, मनोज कुमार, चंद्रभान, बिमला देवी, ओमबती, सुशीला सहित कई ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने शीघ्र विद्युत आपूर्ति बहाल करने और सड़क से गिरे पोल को हटाने की मांग की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2225464


