[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

आज शाम को इमामबाड़े से बाहर निकलेंगे ताजिए


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
इस्लामपुरझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

आज शाम को इमामबाड़े से बाहर निकलेंगे ताजिए

मोहल्ला अफगानान में होगा शहीदाने कर्बला का जिक्र

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल

इस्लामपुर : गुरुवार को असर की नमाज के बाद ताजियों को इमामबाड़े से बाहर निकाल जाएगा। मगरिब की नमाज के बाद मुहर्रम वाले चौक में ताजियों की बैठक लगेगी जहां पर मेहंदी की रस्म अदा की जाएगी। खीर, रोट, चूरमा व हलवा सहित विभिन्न पकवानों पर नियाज लगाकर तबर्रुक तकसीम किया जाएगा। ईशा की नमाज के बाद ताजियों को बैठक से उठाया जाएगा। ढोल ताशों की मातमी धुनों के साथ रातभर मुख्य मार्गों से जुलूस निकाला जाएगा।

अल सुबह मुहर्रम वाले चौक में पहुंचकर जुलूस संपन्न होगा जहां पर फिर से नजरो-नियाज लगाई जाएगी। शुक्रवार सुबह 10 बजे फिर से ताजियों का जुलूस शुरू होगा जो कस्बे के मुख्य मार्गों से होता हुआ देश शाम को सिल्ला वाले चौक में पहुंचेगा जहां से ताजिए मैदाने कर्बला की तरफ रवाना होंगे। कर्बला पहुंचकर ताजियों को सुपुर्दे खाक किया जाएगा।

मोहल्ला अफगानान में होगा शहीदाने कर्बला का जिक्र

मोहल्ला अफगानान में गुरुवार रात को ईशा की नमाज के बाद महफिले जिक्र का आयोजन किया जाएगा। महफिले जिक्र में आलिमों की ओर से शहीदाने कर्बला की सीरत पर रोशनी डाली जाएगी। हदीसों में आशूरा के रोजे की बड़ी फजीलत बयान की गई है जिसके चलते अकीदतमंदों की ओर से गुरुवार व शुक्रवार को दो दिन रोजा भी रखा जाएगा।

Related Articles