सादुलपुर के जवान सत्येंद्र सिंह का हार्ट अटैक से निधन:18 माह के पुत्र अक्षित ने दी पिता को मुखाग्नि, सैनिक सतेंद्र महला को नम आंखों से अंतिम विदाई
सादुलपुर के जवान सत्येंद्र सिंह का हार्ट अटैक से निधन:18 माह के पुत्र अक्षित ने दी पिता को मुखाग्नि, सैनिक सतेंद्र महला को नम आंखों से अंतिम विदाई
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
तारानगर : चूरू के सादुलपुर के जवान सत्येंद्र सिंह का बुधवार को ह्रदय गति रुकने से निधन हो गया। देर रात को 18 महीने के बेटे ने मुखाग्नि दी। इससे पहले सादुलपुर से जवान के पैतृक गांव डोकवा तक 9 किमी की तिरंगा यात्रा भी निकाली गई। तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और नम आंखों से जवान को अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान पूरा गांव शहीद सत्येंद्र अमर रहे, अमर रहे के नारों से गूंज उठा।

सुबह अचानक तबीयत बिगड़ी
सामाजिक कार्यकर्ता नरेंद्र सांगवान ने बताया- बुधवार को सुबह सैनिक सत्येंद्र की अचानक तबीयत खराब हो गई और बेहोश हो गए। सत्येंद्र को सादुलपुर के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बीकानेर से आई 14 आर्म्स रेजिमेंट की टुकड़ी
शाम करीब 7 बजे सादुलपुर से डोकवा तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में बीकानेर से 14 आर्म्स रेजिमेंट की टुकड़ी में भी शामिल हुई। जेसीओ शीशराम और नायक राकेश कुमार के नेतृत्व में सेना के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर भी पेश किया गया। देर शाम साढ़े सात बजे डोकवा में सैनिक सम्मान के साथ जवान का अंतिम संस्कार किया गया। जहां जवान के 18 महीने के बेटे अक्षित महला ने मुखाग्नि दी।


10 जून को छुट्टियों पर आए थे
सत्येंद्र सिंह सिक्किम में 8वीं बटालिय द ग्रुप रेजिमेंट में तैनता थे। इन दिनों सत्येंद्र 10 जून को छुट्टियों पर आए थे और 7 जुलाई तक वापस ड्यूटी पर लौटना था। सत्येंद्र ने 2015 में सेना में भर्ती हुए थे। नरेंद्र सांगवान ने बताया- सत्येंद्र सिंह विवाहित थे और उनका डेढ़ साल का एक बेटा है। उनके बड़े भाई जितेंद्र खेती का कार्य करते हैं।

सैनिक सतेंद्र महला का अंतिम संस्कार पूरे सम्मान और गमगीन माहौल में किया गया। इस दौरान उनके 18 माह के पुत्र अक्षित ने अपने पिता को मुखाग्नि दी। यह दृश्य उपस्थित लोगों की आंखें नम कर गया।
अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों तथा क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने भाग लेकर दिवंगत सैनिक को श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। देश सेवा के प्रति समर्पित सैनिक सतेंद्र महला को क्षेत्रवासी हमेशा सम्मान और गर्व के साथ याद रखेंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2225445


