[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

महेश नवमी के अवसर पर स्थानीय माहेश्वरी भवन में पूजा-अर्चना, निर्विरोध चुनाव सम्पन्न


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसुजानगढ़

महेश नवमी के अवसर पर स्थानीय माहेश्वरी भवन में पूजा-अर्चना, निर्विरोध चुनाव सम्पन्न

महेश नवमी के अवसर पर स्थानीय माहेश्वरी भवन में पूजा-अर्चना, निर्विरोध चुनाव सम्पन्न

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा

सुजानगढ़ : महेश नवमी के पावन अवसर पर स्थानीय माहेश्वरी भवन में विद्वान पंडित के सान्निध्य में भगवान महेश की विधि-विधान से पूजा-अर्चना समाज के वरिष्ठ सदस्य ओमप्रकाश मालानी के द्वारा की गई। इस अवसर पर श्री माहेश्वरी सभा, माहेश्वरी महिला संगठन एवं माहेश्वरी युवा संगठन के निर्विरोध चुनाव भी सम्पन्न हुए। जिसमें माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष पद पर दिनेश कुमार चांडक एवं मंत्री पद पर मोहित तोषनीवाल, महिला संगठन की अध्यक्ष पद पर प्रमिला राठी एवं मंत्री पद पर स्वाति चांडक तथा युवा संगठन के अध्यक्ष पद पर पुरुषोत्तम लढ़ा एवं मंत्री पद पर नारायण लाहोटी सर्वसम्मति से निर्वाचित घोषित किए गए। चुनाव प्रक्रिया में पर्यवेक्षक के रूप में विमल तोषनीवाल, श्रवण तोषनीवाल, लक्ष्मी देवी लढ़ा, सुमन करवा, कोमल झंवर, हर्ष मालपानी व एडवोकेट प्रियांशु लढ़ा व समाज बंधुओं ने सक्रिय भूमिका निभाई। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने समाज के वरिष्ठजन, युवा शक्ति, मातृशक्ति का आभार व्यक्त करते हुए समाज हित के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया।

Related Articles