[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अब्दुल खालिक कुरैशी को एनएसयूआई मंडावा ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त करने पर विधायक रीटा चौधरी का जताया आभार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

अब्दुल खालिक कुरैशी को एनएसयूआई मंडावा ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त करने पर विधायक रीटा चौधरी का जताया आभार

अब्दुल खालिक कुरैशी को एनएसयूआई मंडावा ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त करने पर विधायक रीटा चौधरी का जताया आभार

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान

बिसाऊ : एनएसयूआई मंडावा ब्लॉक अध्यक्ष पद पर नियुक्ति के बाद अब्दुल खालिक कुरैशी ने मंगलवार को झुंझुनूं स्थित जाट बोर्डिंग पहुंचकर मंडावा विधायक एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष रिटा चौधरी को मिठाई खिलाकर एवं गुलदस्ता भेंट कर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस दौरान यूथ कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष इस्माइल तंवर, निवर्तमान पार्षद इलियास सैय्यद, ईशाक सैय्यद, उमर कुरैशी, खालिद कुरैशी सहित अनेक कांग्रेस एवं एनएसयूआई कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने अब्दुल खालिक कुरैशी को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं और संगठन को मजबूती प्रदान करने की बात कही।

नवनियुक्त मंडावा ब्लॉक अध्यक्ष अब्दुल खालिक कुरैशी ने कहा कि संगठन ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, उसके लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करुंगा! उन्होंने कहा कि संगठन का जो भी आदेश मिलेगा तन-मन से मेहनत कर पूरा करूंगा तथा युवाओं को जोड़कर एनएसयूआई संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का प्रयास करुंगा! अब्दुल खालिक कुरैशी ने एनएसयूआई राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राहुल जाखड़ तथा यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनिल झांझड़िया का भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा दी गई जिम्मेदारी पर वह खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने संगठन की एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने का संकल्प भी दोहराया। मान सम्मान के लिए क्षेत्रीय मंडावा विधायक व जिलाध्यक्ष रीटा चौधरी ने सभी का आभार व धन्यवाद ज्ञापित किया

Related Articles